Home » ताजा खबरें » यूरिक एसिड बढऩे के कारण चलने-फिरने में हो रही दिक्कत, चंडीगढ़ में सीएम की सेहत की जांच

यूरिक एसिड बढऩे के कारण चलने-फिरने में हो रही दिक्कत, चंडीगढ़ में सीएम की सेहत की जांच

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को अचानक शिमला से चंडीगढ़ रवाना हुए। चंडीगढ़ जाकर फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने स्वास्थ्य चैकअप करवाया है। अगले दो दिन भी मुख्यमंत्री हिमाचल से बाहर रहेंगे और इस दौरान चंडीगढ़ से दिल्ली भी जा सकते हैं। हालांकि अभी भी दौ जुलाई से हमीरपुर जिला के प्रस्तावित दौरे को संभावित रखा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू को यूरिक एसिड बढऩे के कारण पैर में दिक्कत हो गई थी। बुधवार को भी जब वह आईजीएमसी के कार्यक्रम में गए थे, तो भी चलने में थोड़ी दिक्कत थी। इसी कारण आईजीएमसी में डाक्टरों ने चैकअप किया था, लेकिन सेकंड ओपिनियन के लिए उन्हें फोर्टिस जाने का सुझाव दिया था। इसलिए गुरुवार दोपहर बाद वह चंडीगढ़ चले गए थे। अब सीएम दौरे का अगला कार्यक्रम पहली जुलाई को ही जारी होगा। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित चर्चा को फाइनल करने के लिए भी उनके दिल्ली जाने की संभावना है। विपक्षी दलों के महागठबंधन कि 10 जुलाई से शिमला में प्रस्तावित बैठक भी अब बंगलुरु को शिफ्ट हो गई है, इसलिए सीएम सुक्खू दिल्ली जाकर राज्य के मसलों पर भी बात कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]