Home » ताजा खबरें » श्रीखंड के लिए रवाना हुई मां अंबिका की दशनामी जूना अखाडा की छड़ी यात्रा

श्रीखंड के लिए रवाना हुई मां अंबिका की दशनामी जूना अखाडा की छड़ी यात्रा

शिमला : 18570 फुट की ऊँचाई पर स्थित उतरी भारत की सबसे कठीनतम धार्मिक यात्रा में शुमार श्रीखण्ड महादेव के दर्शन को निरमंड के दशनामी जूना अखाडा से माता अंबिका व स्वामी दतात्रेय की 28 वीं छड़ी यात्रा को गुरुवार को श्रीखण्ड छड़ी यात्रा समिति द्वारा विधिवत रूप से रवाना किया गया। नगर पंचायत निर्मण्ड के उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि इस वर्ष माता अंबिका व स्वामी दतात्रेय की 28 वीं छड़ी यात्रा को अखिल भारतीय श्री पंच जूना अखाडा जींद हरियाणा के श्री महंत रामचन्द्र गिरी जी ने निर्मण्ड के जूना अखाडा से विधिवत पूजा अर्चना के साथ हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। जिसमें हिमाचल सहित देशभर के विभिन्न अखाड़ों से आए दर्जनों साधू महात्मा व अन्य भक्तगण शामिल हैं। देव वाद्य यंत्रों की थाप. शंखनाद व जयघोष के साथ शुरू हुई इस छड़ी यात्रा की अगुवाई महंत श्री दावत गिरी जी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वीरवार सांय को छड़ी यात्रा भ्राहटी नाला पहुंचेगी.जहाँ श्री खंड छड़ी यात्रा समिति द्वारा साधू संतों व छड़ी यात्रा में शामिल अन्य भक्तों के रहने सहने व भोजन पानी की व्यवस्था की गई है। जबकि गुरु पूर्णिमा को श्रीखण्ड कैलाश के दर्शन कर छड़ी यात्रा दुर्गम व कठिन मार्ग से होते हुए वापिस निर्मण्ड की ओर लौटेगी.जहाँ श्रीखण्ड छड़ी यात्रा समिति द्वारा छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। बता दें कि श्रीखण्ड कैलाश यात्रा इस वर्ष अधिकारिक तौर पर प्रशासन की देखरेख में 7 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। जबकि श्रीखण्ड छड़ी यात्रा गुरूवार को रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]