सोलन।भारत विकास परिषद् हिमाचल प्रांत (पूर्व) द्वारा सोलन शाखा के सहयोग से एक दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सोलन में आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद् उत्तर क्षेत्र –1 के अध्यक्ष देव राज शर्मा इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि रहे। भारत विकास परिषद् सोलन शाखा के अध्यक्ष कर्नल अरुण कैंथला तथा सचिव डॉ.राम गोपाल शर्मा एवं प्रान्त के महासचिव अशोक टंडन ,कार्यकारी अध्यक्ष दीप कुमार आर्य तथा अन्यों ने अतिथियों का स्वागत किया । देव राज शर्मा ने भारत विकास परिषद् के विस्तार,मूल्यों और संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तित्व,चरित्र,समाज सेवा निर्माण के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच का संचालन सोलन शाखा के सचिव डॉ.राम गोपाल शर्मा तथा प्रांत के महासचिव अशोक टंडन ने किया . धन्यवाद अन्नपूर्णा ने ज्ञापित किया।
ये रहा लक्ष्य : एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रांत की 11 शाखाओं के प्रधान,सचिव,कोषाध्यक्ष,महिला एवं बाल विकास संयोजिका,संस्कार,सेवा और संपर्क के उपाध्यक्ष,संगठन सचिव,भारत को जानो,राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के प्रोजेक्ट प्रमुख,एनीमिया मुक्त भारत के संयोजक तथा कुछ अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों को भारत विकास परिषद् के इतिहास, कार्यपद्धति तथा शाखा के सुनियोजित संचालन के लिए किया गया।
ये रहे प्रमुख वक्ता
कार्यशाला में उत्तर क्षेत्र के संयुक्त महासचिव हरिंदर गुप्ता , महिला एवं बाल विकास की क्षेत्रीय सचिव शीमा जोशी,संस्कार के क्षेत्रीय सचिव सोमनाथ शर्मा ,सम्पर्क के क्षेत्रीय सचिव वीरेंद्र सहगल, हिमाचल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष दीप कुमार आर्य ने अपने विचार रखे. उत्तर क्षेत्र के संयुक्त महासचिव हरिंदर गुप्ता ने भारत विकास परिषद् की विचारधारा तथा अनुषांगिक विषयों पर विस्तार से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया.
इन्होने भी कही अपनी –अपनी बात
कार्यशाला में प्रान्त के दायित्वधारियों उपाध्यक्ष सेवा दीप कुमार आर्य,उपाध्यक्ष संपर्क डॉ.मुकेश प्रभाकर,महिला एवं बाल विकास संयोजिका सत्यम शर्मा,संगठन महासचिव नीरज गोयल,वित्त सचिव संजय ,मीडिया प्रभारी अरुण गौतम ने अपने-अपने दायित्व वाले विषयों पर बात रखी और प्रान्त का स्वरुप,कार्य रेखा भी प्रस्तुत की।
समूह चर्चा में हुआ विशेष मंथन : संगठन ,सेवा,संस्कार,वित्त,महिला एवं बाल विकास समूह में इन विषयों पर विशेष चर्चा की गई. जिसमें सभी से विचार लिय गए और क्षेत्र तथा प्रान्त एवं राष्ट्रीय अपेक्षाओं को भी सांझा कर उस पर कार्य योजना को मूर्त रूप देने का भी स्वरुप तैयार किया गया .
ये रहे शामिल : इस कार्यशाला में क्षेत्रीय दायित्वधारियों के अलावा प्रान्त के दायित्वधारिय, शाखाओं के प्रधान,सचिव,कोषाध्यक्ष,महिला एवं बाल विकास संयोजिका,संस्कार,सेवा और संपर्क के उपाध्यक्ष,संगठन सचिव,भारत को जानो,राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के प्रोजेक्ट प्रमुख,एनीमिया मुक्त भारत के संयोजक तथा कुछ अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों उपस्थित रहे. सोलन शाखा से कर्नल अरुण कैंथला,डॉ.राम गोपाल शर्मा , अशोक टंडन, डॉ.मुकेश प्रभाकर ,डॉ.उत्तम चौहान ,प्रदीप ममगाईं ,अन्नपूर्णा दीपांजली शर्मा, नेहा ठाकुर,उमा टंडन,रजनी प्रभाकर आदि उपस्थित रहे.




