Home » Uncategorized » गाड़ी से उतरने के दौरान फिसला पैर, अमृतसर के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की मौत

गाड़ी से उतरने के दौरान फिसला पैर, अमृतसर के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की मौत

मंडी : गोहर उपमंडल के जासन में एक बुजुर्ग पर्यटक की डंगे से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 63 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र खुशी राम गांव छराटा अमृतसर के रूप में हुई है। मृतक अमृतसर का सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी (Retired Police Officer) बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब नम्बर की एक कार (PB 10 FD 4958) जासन के पास रूकी और राजेश कुमार शौच करने के लिए कार से बाहर निकला। तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह डंगे से करीब 20 फिट नीचे जा गिरा। डंगे में लगे नुकीले पत्थरों से चोट लगने के कारण बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों (local people) ने हादसे की सूचना पास लगते अग्निशमन विभाग व होमगार्ड (Fire Department and Home Guard) के जवानों को सूचना दी।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बजुर्ग का रेसक्यू कर सड़क पर पहुंचाया।उस वक़्त बजुर्ग की हल्की सांस चल रही थी। वहीं दूसरी गाड़ी से एक महिला डॉक्टर बाहर निकली व घायल राजेश कुमार की मदद के लिए भरसक प्रयास किए। घायल को अग्निशमन विभाग की गाड़ी में सिविल अस्पताल गोहर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *