Home » ताजा खबरें » “नशा निषेध दिवस” पर काजा पुलिस ने 3800 मीटर की ऊंचाई पर किया दौड़ का किया आयोजन

“नशा निषेध दिवस” पर काजा पुलिस ने 3800 मीटर की ऊंचाई पर किया दौड़ का किया आयोजन

केलांग : अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर काजा पुलिस ने 3800 मीटर की ऊंचाई पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का आयोजन क्वांग ब्रिज से क्यूलिंग मार्ग तक किया गया। जिसमें लड़कों की श्रेणी में प्रथम स्थान कर्मा छेरिंग, दूसरा  नवांग सिंघे और तीसरा स्थान नोरबू बंगदुई ने हासिल किया। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने प्रशस्ति पत्र व नकद राशि देकर विजेताओं को सम्मानित किया। वहीं लड़कियों की श्रेणी में सोनम आंगमों ने पहला, वंशिका रोपा ने दूसरा व तेंजिन डोलकर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं टाशी योंगजोम को चौथा स्थान हासिल करने पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में 30 लड़कों व 11 लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि हर साल 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नशा और इससे होने वाले प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है। सबसे पहले 1989 में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 7 सितंबर, 1987 को एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि नशीली दवाओं के गैर कानूनी इस्तेमाल और अवैध तस्करी को रोकने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशे की चपेट में युवा वर्ग जा रहा है जोकि चिंताजनक है।

हमें खेलों के प्रति अपने आप को शामिल करना होगा। इस साल की थीम “लोग पहले : कलंक और भेदभाव रोकें, रोकथाम को मजबूत करें” (People first: stop stigma and discrimination, strengthen prevention) करना है। साथ ही इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को एक पेन और रिफ्रेशमेंट दी गई। इस अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, डीएसपी रोहित मृगपुरी, तहसीलदार भूमिका जैन ,एसएचओ चुंग राम सहित कई गणमान्य मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *