Home » ताजा खबरें » Accident : चंबा के चमेरा जलाशय में गिरी कार, 3 से 4 लोग लापता

Accident : चंबा के चमेरा जलाशय में गिरी कार, 3 से 4 लोग लापता

चंबा : चंबा-भरमौर सड़क मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक कार चमेरा जलाशय में जा गिरी। जिस कारण कार में सवार लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसा खड़ामुख के समीप पेश आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार में तीन से चार लोग सवार थे। हादसा रविवार सुबह 4:30 बजे पेश आया है। जानकारी है कि ये सभी लोग कार में सवार होकर चंबा की तरफ जा रहे थे। कार जैसे ही खड़ामुख नामक स्थान पर पहुंची तो अचानक ही अनियंत्रित होकर चमेरा जलाशय में जा गिरी। घटना का पता उस समय लगा, जब यहां से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे गाड़ी के टायर और कुछ दूरी पर नीचे गाड़ी की नंबर प्लेट देखी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि कार (HP 46-3503) को अभिषेक (22) पुत्र राज कुमार, निवासी गांव सुहागा, डाकघर उलांसा चला रहा था। उसके साथ कार में और कितने लोग सवार थे, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर कार में 3-4 लोगों के होने की सूचना है।

उधर, कार सवार लोगों की तलाश करने के लिए पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने चमेरा बांध प्रबंधन से बुद्धिल जलाशय के गेट खोलने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *