Home » ताजा खबरें » लाखों की लेनदेन मामले में कांगड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोहाली में छापेमारी कर दबोचे 9

लाखों की लेनदेन मामले में कांगड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोहाली में छापेमारी कर दबोचे 9

धर्मशाला : जिला मुख्यालय में रह रहे चंबा निवासी एक कॉलेज छात्र के खाते से साढ़े तीन महीने में करीब 65 लाख रुपये का लेन-देन का मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले की जानकारी कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री (SP Shalini Agnihotri)ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने पहले बैजनाथ के पपरोला में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर (raid) दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपियों से कड़ी पुछताछ के बाद जानकारी जुटाकर छापेमारी के लिए टीमें गठित की गईं। दोनों व्यक्तियों से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (electronic gadgets)और वित्तीय कागजात जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ के बाद मामले के तार मोहाली से जुड़े।

संभावित स्थानों की पहचान, तलाशी और छापेमारी के लिए एक टीम को तुरंत मोहाली और चंडीगढ़ के अन्य क्षेत्र में भेजा गया। दो दिनों की कड़ी मेहनत के बाद टीम ने आखिरकार गिरोह के मुख्य ठिकाने का पता लगाया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहाली के फ्लैट में छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपियों का मुख्य ठिकाना था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 5 लोग छत्तीसगढ़ व 4 लोग यूपी के रहने वाले है। आरोपियों के फ्लैट से भारी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, वित्तीय दस्तावेज, पासपोर्ट, आधार और पैन कार्ड जब्त किए गए।

Sr. No. Item seized Quantity
1. लैपटॉप 13
2. मोबाइल फ़ोन 38
3. सिम कार्ड 33
4. सीपीयू 01
5. हार्ड डिस्क 01
6. एटीम कार्ड 34
7. बैंक पासबुक 34
8. बैंक चेक बुक 27
9. आधार कार्ड 07
10. पैन कार्ड 08
11. वोटर आईडी 03
12. जिओ फाइबर डाटा 01
13. पासपोर्ट 01

एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने मामले में वित्तीय जांच (financial investigation) शुरू कर दी है। मामले में करोड़ों की लेन-देन हुई है। एसपी ने बताया कि मुख्य रूप से समूह एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट (Illegal Online Betting Website) का संचालन कर रहा था। इसके लिए कई नकली/भ्रामक बैंक खातों का उपयोग किया जाता था। वहीं पुलिस द्वारा साइबर ठगी के मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आरोपियों को 22 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है। एसपी ने बताया कि  मामले में कुल 11 आरोपियों  को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *