सोलन।सोलन के मालरोड़ पर लोग आजकल रागी इडली व ज्वार-बाजरे के लड्डू का स्वाद चख रहे हैं। सोलन की महिलाएं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत मीलेट यानि मोटे अनाज से बने उत्पाद के बारे में न शिर्फ उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही है बल्कि वह उससे बने उत्पाद भी ग्राहकों को दे रही हैं। मीलेट सप्ताह के तहत महिलाएं ज्वार, बाजरा, रागी आदि के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह सोलन की प्रधान आशा रानी ने बताया कि उन्होंने बताया कि उन्होंने ज्वार-बाजरा के लड्डू व रागी इटली तैयार की है, जो शूगर फ्री है और लोगों के लिए स्वास्थ्यवर्धक भी है। स्वयं सहायता समूह बंधन ने ज्वार, बाजरे व रागी की मटरी व रागी के मोमोज बनाए हैं, जो लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। साथ ही ज्वार, बाजरा और रागी से होने वाले फायदों को लेकर भी पोस्टर लगाए हैं।




