शिमला : प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली वाली याचिका पर अब 19 जून को सुनवाई होगी। शुक्रवार को प्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन सरकारी वकील की ओर से दलील दी गई कि अभी सभी 6 सीपीएस को नोटिस नहीं मिल पाए है। जिसके चलते याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई है। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार के सभी छह मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। ऐसे में जवाब देने के लिए अगली सुनवाई 19 जून को रखी गई है।




