Home » ताजा खबरें » 18.72 ग्राम हेरोइन सहित 1 युवक गिरफ्तार

18.72 ग्राम हेरोइन सहित 1 युवक गिरफ्तार

कुल्लू : ज़िला के मनाली थाने की पुलिस टीम ने कलाथ में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रवि कुमार (25 बर्ष) पुत्र श्री सुरेन्द्र सैनी निवासी सुनरिया चौक, शुगर मिल कॉलोनी, रोहतक (हरियाणा) के कब्जा से 18.72 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया है।आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की पुष्टि जिला पुलिस ने की है और बताया है कि उपरोक्त आरोपी स्कूल और कॉलेज छात्रों को चिट्टा (हेरोइन) बेचने का अवैध धंधा करता था। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]