Home » ताजा खबरें » HRTC ड्राइवर यूनियन के आगे झुकी सरकार, 18 मई को डिप्टी CM ने वार्ता के लिए बुलाया

HRTC ड्राइवर यूनियन के आगे झुकी सरकार, 18 मई को डिप्टी CM ने वार्ता के लिए बुलाया

शिमला, 15 मई : एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के आगे सरकार को आखिरकार झुकना पड़ गया है। सूबे के उपमुख्यमंत्री व परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे मुकेश अग्निहोत्री ने यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया है। 18 मई को राज्य सचिवालय में डिप्टी सीएम के चेंबर में यह वार्ता होगी। इस वार्ता में एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर के  ओवरटाइम व नाइट ड्यूटी मसले को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। वार्ता के लिए बुलाए जाने के बाद ड्राइवर यूनियन ने सभी डिपो के ड्राइवरों को रात्रि बस सेवा सुचारू रूप से चलाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। यह जानकारी एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने मीडिया को दी है।

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने 18 मई को वार्ता के लिए बुलाया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस वार्ता में सरकार द्वारा उनके मसलों को ध्यानपूर्वक सुना जाएगा। साथ ही जल्द से जल्द यूनियन की मांगों को मान लिया जाएगा।

आपको बता दें कि 15 मई यानी रविवार रात से यूनियन ने एचआरटीसी की नाइट बस सर्विस को बंद करने का ऐलान कर दिया था। बस सेवा बंद होने से प्रदेश के लगभग 2500 रूट प्रभावित हो गए थे। यूनियन का कहना है कि उन्होंने सरकार को 15 मई तक का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया था, लिहाजा उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

यूनियन की मांग है कि एडवांस ओवरटाइम मिलने की स्थिति पर ही ड्राइवर व कंडक्टर ड्यूटी पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि 38 महीनों के रात्रि ओवरटाइम सहित समय पर सैलरी न मिलने कि उनकी मांगों पर सरकार को गौर करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]