Home » शिक्षा » शत-प्रतिशत रहा एसपीएस का परिणाम

शत-प्रतिशत रहा एसपीएस का परिणाम

सोलन।सोलन पब्लिक स्कूल बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के नॉन मेडिकल संकाय के छात्र हर्षित जैन ने 96त्न लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात रहे कि हर्षित जैन ने जेईई परीक्षा में भी हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर सोलन व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी स्कूल के कॉमर्स में रिया ठाकुर ने 80त्न अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के शत- प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर स्कूल की एमडी प्रीती कुमार व प्रिंसिपल अवंतिका शर्मा ने छात्रों और स्कूल के शिक्षकों को विद्यालय के प्रथम बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आने पर बधाई दी व उत्तीर्ण छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *