सोलन: सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता अब प्रदेश के नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं व्यवसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम प्रातः 10.40 बजे कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेश वासियों एवं ज़िला वासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजेश धर्माणी तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वज फहराएंगे। मुख्यातिथि उसके उपरांत पुलिस तथा गृह रक्षा एवं अन्य टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा। मनमोहन शर्मा ने सोलन निवासियों से आग्रह किया ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में ठोडो मैदान पहुंचे और कार्यक्रम का आनन्द उठाएं।
Day: January 22, 2026
सोलन में नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता…
सोलन: सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता अब प्रदेश के नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं व्यवसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम प्रातः 10.40 बजे कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेश वासियों एवं ज़िला वासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजेश धर्माणी तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वज फहराएंगे। मुख्यातिथि उसके उपरांत पुलिस तथा गृह रक्षा एवं अन्य टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं मनमोहन शर्मा ने सोलन निवासियों से आग्रह किया ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में ठोडो मैदान पहुंचे और कार्यक्रम का आनन्द उठाएं।
सोलन ज़िला में सुखाश्रय योजना के 204 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत 6,89,451 रुपए की राशि प्रदान : राहुल जैन
सोलन: अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन की अध्यक्षता में आज यहां ज़िला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के तहत मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ज़िला स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बच्चों के समग्र विकास और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत बच्चों को बेहतर जीवन, सुरक्षा, शिक्षा एवं पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों का नियमित रूप से अनुश्रवण किया जाए और बच्चों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना लाभार्थियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण है और समन्वित प्रयासों से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि योजना के तहत विभिन्न संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे लाभार्थियों की व्यक्तिगत फाइल तैयार की जाए ताकि उन्हें समय पर सहायता मिलती रही। उन्होंने इस फाइल को नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए। मिशन वात्सल्य के तहत ज़िला सोलन में 03 बाल-बालिका आश्रम एवं चिल्ड्रन होम कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त एक स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी भी कार्य कर रही है। इनमें 69 बच्चे रह रहे हैं। यहां पर रहने वाले बच्चों को वस्त्र, बिस्तर, खाद्य वस्तुएं आवश्यकता के अनुसार मुहैया करवाई जा रही हैं। साथ ही भोजन भी निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध करवाया जाता है। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना में सोलन ज़िला में अभी तक 204 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत 6,89,451 रुपए की राशि प्रदान की गई। गृह निर्माण के लिए 14 पात्र लोगों को 15.30 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। ऑफटर केयर होम स्कीम के तहत 09 बच्चों को लाभ प्रदान किया गया है। इसमें 03 लड़के और 06 लड़कियां शामिल हैं।
राहुल जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल सरंक्षण अधिनियम के तहत समय-समय पर संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किए जाएं ताकि बाल श्रम तथा बच्चों से भीख मांगने वालों पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके।
बैठक में ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव आकांक्षा डोगरा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अनिल धौलटा, नगर निगम सोलन के अतिरिक्त आयुक्त चेतन चौहान, स्वास्थ्य विभाग से ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी पुरी, ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. निशा वर्मा, ज़िला बाल सरंक्षण अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
आई.सी.डी.एस. के तहत कार्यान्वित की जा रही योजनाएं बन रही लक्षित वर्गों का संबल : राहुल जैन
सोलन: अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समेकित बाल विकास परियोजना के तहत लक्षित वर्गों के कल्याण एवं पोषण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं और ज़िला प्रशासन इन योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को समय पर सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत है। … Read more
प्रवक्ता संघ ने उठाई मांग, पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों के लिए हो डीए का घोषणा…
शिमला: हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते एवं उसके एरियर को शीघ्र जारी करने की पुरजोर मांग की है। संघ ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए लंबित डीए व एरियर की घोषणा करेंगे। संघ ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है, जबकि हिमाचल के कर्मचारियों को मात्र 45 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इस भारी अंतर के कारण प्रदेश के कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रवक्ता संघ ने मांग की है कि प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार की तर्ज पर डीए प्रदान किया जाए तथा लंबित एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाए। संघ का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में डीए कर्मचारियों के लिए जीवन-यापन का एक महत्वपूर्ण आधार है। पूर्ण राज्यत्व दिवस जैसे ऐतिहासिक और गरिमामय अवसर पर डीए की घोषणा कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगी और सरकार के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ करेगी। इस अवसर पर प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव इंदर सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी, मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैनी, चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, वाइस चेयरमैन राकेश भारद्वाज, वित्त सचिव सुरजीत सिसोदिया, प्रेस सचिव जय राम शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, संजय शर्मा, शौकत अली, विकास रत्न, राजेंद्र मेहता, सूरज वाली, अजय ठाकुर, जगमोहन और राजेश शर्मा, मुख्य सलाहकार चंद्र देव ठाकुर, संविधान समिति के उपाध्यक्ष एलडी वर्मा, एक्शन कमेटी के अध्यक्ष उमेश, संगठन सचिव रंगीला ठाकुर, वित्त सचिव सुरजीत सिसोदिया, प्रेस सचिव जय राम शर्मा, मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा, मुख्यालय सचिव अजीत सिंह और मुख्य वेब सचिव भूपेश नेगी व विजय आर्यइने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार अब तक कर्मचारी हित में कई सकारात्मक निर्णय ले चुकी है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी मुख्यमंत्री कर्मचारियों को डीए का तोहफा देंगे।
अनुराग सिंह ठाकुर धर्मशाला से शुरू करेंगे लीडरशिप फेलोशिप, 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने का मोदी का विजन हिमाचल में साकार…
लाइव हिमाचल/हमीरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के पैरोकार रहे हैं और विभिन्न मंचों से वो 1 लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में लाने की बात कह चुके हैं जिनके परिवार से कोई सक्रिय राजनीति का हिस्सा ना हो। कल भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पद पर निर्वाचन के बाद प्रधानमंत्री ने पुनः यह बात दोहराई। इसी के दृष्टिगत पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के युवाओं को राजनीति, पॉलिसी, व नेतृत्वकर्ताओं की अगली पीढ़ी को तैयार करने के उद्देश्य से आगामी 23 जनवरी को धर्मशाला से एक लीडरशिप फेलोशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में वरिष्ठ पत्रकारों, प्रतिष्ठित संस्थानों व जेन-जी इन्फ्लूएंसरों के साथ एक संवाद कार्यक्रम व भोजन बैठक करेंगे। वहीं कार्यक्रम के बारे में बताते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विभिन्न मंचों से 1,00,000 युवाओं को राजनीति में लाने का आह्वान किया है। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को राजनीति में लाने, पॉलिसी में उनकी समझ और विकसित करने, नेतृत्वकर्ताओं की अगली पीढ़ी तैयार करने व उनकी क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय भागीदारी को मजूबत करने के उद्देश्य से मैंने एक लीडरशिप फेलोशिप प्रोग्राम शुरू करने का निर्णय लिया है। यह लीडरशिप, फेलोशिप कार्यक्रम अपनी तरह का अनूठा कार्यक्रम है और इसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के हज़ारों युवाओं को समाज में सकारात्मक असर डालने के लिए आवश्यक कौशल, समझ व नेतृत्व गुणों का विकास करना है। इसी क्रम में दिल्ली में भाजपा हिमाचल युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों के साथ सुखद भेंट के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 1 लाख युवाओं लो राजनीति में लाने के विजन, सामाजिक जीवन में युवाओं की भागदारी बढ़ाने व युवाशक्ति की ऊर्जा को राष्ट्रनिर्माण में लगाने पर चर्चा हुई। अनुराग ठाकुर ने कहा “हम इस कार्यक्रम को राजनीति कुशल, शासन दक्ष, नीतिपरक समझ व सामाजिक तौर पर संवेदनशील नेतृत्व की अगली पीढ़ी तैयार करने का माध्यम मान सकते हैं। यह कार्यक्रम समाज के लिए ज़िम्मेदार, समझदार और आत्मविश्वास से परिपूर्ण युवाओं को तैयार करने की दिशा में पहल है जो राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दे सकें। आज भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है। हम अपने युवाओं की शक्ति को देश की सबसे बड़ी संपत्ति मानते हैं। इसी विश्वास और आत्मविश्वास के साथ हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और मोदी सरकार युवाओं को ध्यान में रख कर कई नीतियां बना रही है। देश के युवाओं को सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने को लेकर मेरा युवा भारत (माई भारत’) केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल बनकर उभरा है। यह प्लेटफॉर्म देश के युवाओं को सेवा कार्य, नेतृत्व और कौशल विकास के नए अवसर प्रदान कर रहा है। हिमाचल में युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगाने के लिए व उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा अवसर उपलब्ध करने के लिए मैंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से सांसद खेल महाकुंभ, सांसद भारत दर्शन, एक से श्रेष्ठ जैसे कार्यक्रमों को गतिमान रखा है।
नक़ली भाजपा के साथ मिलकर भविष्यवक्ता बन गए है जय राम ठाकुर, मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सुलह में बोला तीखा हमला…
शिमला: नक़ली भाजपा के साथ मिलकर भविष्यवक्ता बन गए है। ये बात अपने सुलह प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। उन्होंने इस दौरान विपक्षी पार्टी भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने भाजपा को जहां सत्ता में रहते हुए संसाधनों के दुरूपयोग पर घेरा वहीं नेता विपक्ष जय राम ठाकुर भी कड़े शब्दबाण चलाए। उन्होंने दल बदल कर भाजपा में गए कांग्रेसी विधायकों को नक़ली बीजेपी बताते हुए कहा कि नक़ली बीजेपी के साथ मिलकर नेता विपक्ष जय राम ठाकुर भविष्यवक्ता बन गए है। उन्होंने भाजपा पर वर्ष 2024 में हुए राज्य सभा चुनाव के दौरान विधायकों की ख़रीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार फिर भाजपा को मुहं की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने का ख्वाब छोड़ दे, क्योंकि वह पाँच गुटों में बँटे हैं। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने विधायकों को ख़रीदा क्योंकि भाजपा धनवान पार्टी है। विधायकों की ख़रीद के बाद जय राम ठाकुर अति आत्मविश्वास में आ गए। उन्होंने कहा कि इसी आत्मविश्वास में निर्दलीय विधायकों से भी इस्तीफ़ा दिलाया गया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार हुआ जब आज़ाद उम्मीदवारों ने इस्तीफ़ा दिया और इस्तीफ़ा स्वीकार करने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए। लेकिन आज वह सड़क पर आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों के हितों के देखकर फैसलों करती है और राज्य सरकार एक-एक फ़ैसला आम आदमी के हित में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने का सपना छोड़ दे।
कुल्लू में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 वर्षीय बच्ची सहित 3 की जान गई….
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चंडीगढ़–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली से आए तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जिनमें एक पांच साल की मासूम बच्ची भी शामिल है. इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन अन्य पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर बबेली क्षेत्र में आईटीबीपी परिसर के गेट के पास हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पर्यटक एक निजी वाहन में मनाली की ओर जा रहे थे. बबेली पहुंचते ही वाहन तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पोल व पैरापिट से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी बाधित रहा.
5 साल की बच्ची समेत तीन की मौके पर मौत
इस हादसे में दिल्ली निवासी 40 वर्षीय सोनिया, 26 वर्षीय साक्षी और पांच साल की देवीशा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
तीन घायल कुल्लू अस्पताल में भर्ती
दुर्घटना में घायल सचिन, साहिल और अनिका को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है. दुर्घटना के सही कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
हिमाचल सरकार की मंडी रैली का HRTC ने भेजा 2 करोड़ का बिल…
शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने जनसंकल्प रैली में बसों के इस्तेमाल पर दो करोड़ रुपये का बिल दिया है। प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी के पड्डल में आयोजित जनसंकल्प रैली आयोजित की गई थी। इस दौरान लाभार्थियों को मंडी लेकर करने के लिए एचआरटीसी मंडी मंडल की 496 बसें भेजी गई थी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने इसका बिल उपायुक्त मंडी को अदायगी के लिए भेजा है। पड्डल मैदान में आयोजित जनसंकल्प रैली में 20,000 से अधिक लोग जुटे थे। रैली में शामिल होने के लिए लाभार्थियों को भी विभिन्न जिलों से निगम की बसों के जरिए मंडी लाया गया था। निगम के अधिकारियों ने इसके बाद अब बसों की संख्या प्रति सीट और किलोमीटर के हिसाब से दो करोड़ रुपये का बिल उपायुक्त मंडी को सौंपा है। इसमें छोटी से बड़ी दोनों बसों का इस्तेमाल हुआ था और चालक परिचालक भी शामिल रहे थे। मंडी मंडल के तहत मंडी, कुल्लू और लाहुल स्पीति जिलों से परिवहन निगम की बसों में लाभार्थियों को पड्डल लाया गया था। सुंदरनगर से 35, पद्धर से 20, मंडी से 30, नाचन से 25, सुंदरनगर से 30, करसोग से 15, कुल्लू से 30 बसों में लाभार्थी मंडी पहुंचे थे।
हिमाचल में फिर एक और बस हादसा : खाई में गिरी निजी बस, मौके पर मची चीख-पुकार…
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत समोट कस्बे में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। समोट-ददरियाड़ा रूट पर चलने वाली एक निजी बस सुबह 9:00 बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ और बस में सवार 20 सवारियों में से कुछ को हल्की चोटे आई हैं। जानकारी के अनुसार समोट-ददरियाड़ा रूट पर चलने वाली निजी बस समोट कस्बे के टैक्सी स्टैंड के समीप चौक पर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस दूसरी बस की सवारियों का इंतजार कर रही थी। इस दौरान बस का चालक अपनी सीट पर मौजूद नहीं था। तभी अचानक बस न्यूट्रल हो गई और ढलान होने के कारण अपने आप सरकने लगी। बस में उस समय करीब एक दर्जन सवारियां मौजूद थीं। जैसे ही बस आगे जाने लगी तो यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। सवारियां कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बस सड़क पर करीब 30 से 40 मीटर तक सीधे सरकते हुए प्राकृतिक जल स्रोत के समीप खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने खाई में उतरकर बस में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, हादसे के कारण घबराए और हल्की चोट महसूस कर रहे कुछ यात्रियों को एहतियात के तौर पर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी सवारियों के सुरक्षित होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि बस अनियंत्रित हो सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में जानामोल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।