मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप की परीक्षा में जिला स्तर पर पांचवां स्थान किया हासिल… 

कसौली: कसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत घड़सी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला के प्रणव पुत्र मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप स्टेज दो की परीक्षा में जिला स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है। यह परीक्षा पिछले वर्ष 2 नवंबर को डिग्री कॉलेज सोलन में हुई थी। इस लिखित परीक्षा में इस होनहार […]

अध्यापक प्रशिक्षण एवं समग्र पाठ्यक्रम गुणवत्तायुक्त शिक्षा का आधार : रोहित ठाकुर

सोलन: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सभी छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए यह आवश्यक है कि अध्यापकों का प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम उच्च स्तर के हो। इस दिशा मेें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा ज़िला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रोहित ठाकुर आज यहां राज्य […]

मुख्यमंत्री ने किए मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास…

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य, 5 करोड़ 4 […]

मुख्यमंत्री ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ…

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों में युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इस अवसर पर […]

सोलन: पहले दोस्तों के साथ की पार्टी बाद में युवक ने लगाया फंदा…

सोलन: शहर के साहनी बिल्डिंग में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शिमला निवासी एक 26 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोहित, पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी गांव खील वायला, डाकखाना दरभोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। घटना की सूचना […]

सोलन में आयुष मंत्री यादविंदर गोमा करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता…

सोलन: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंदर गोमा सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सोलन के […]

राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी में 28 राज्यों की बेटियां दिखाएंगी दम

नालागढ़: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को सोलन जिले के नालागढ़ में 69वीं राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। पांच दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 336 खिलाड़ी बेटियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के […]

कुल्लू में सवा 2 किलोग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

कुल्लू: थाना पतलीकूहल के अंतर्गत पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। चरस तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब पुलिस दल थाना प्रभारी रजत के नेतृत्व में इलाके में गश्त पर था। पुलिस जब शरण गांव से करीब 500 मीटर दूर पहुंची तो सामने से आ रहा व्यक्ति छुपने का प्रयास […]

पोंग डैम झील में दिखीं पक्षियों की दो नई प्रजातियां, पहचान करने की प्रक्रिया शुरू

कांगड़ा: कांगड़ा जिले में पोंग डैम झील में पक्षी देखने वालों ने कम से कम दो नई प्रजातियों के पक्षियों को देखा है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इन पक्षियों की पहचान अभी वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट द्वारा की जानी बाकी है। जानकारी मिलने के बाद, वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट की एक टीम ने पक्षियों की पहचान करने […]

पंचायत चुनाव पर चर्चा, नौकरियों का खोला पिटारा… हिमाचल कैबिनेट बैठक में लिए अहम फैसले

शिमला: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य के विकास, पंचायत चुनाव और सरकारी भर्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने धर्मशाला में 7.14 करोड़ रुपये की लागत से जिपलाइन परियोजना को मंजूरी दी है। इस जिपलाइन की लंबाई 4.3 किलोमीटर […]