सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- इन जगहों से आवारा कुत्तों और मवेशियों को हटाया जाए…

नेशनल डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा पशुओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने NHAI और नगरपालिकाओं को कहा है कि सभी आवारा पशु सड़कों, राज्य के हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्गों से हटाया जाए। कोर्ट का कहना है कि आवारा पशुओं को हटाने के लिए हाईवे निगरानी टीमें बनाई जाएं, जो उन्हें पकड़ कर […]
शिमला नगर निगम महापौर के कार्यकाल विस्तार पर बढ़ा सियासी विवाद, अदालत जाएगी बीजेपी

शिमला: शिमला नगर निगम एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बन गया है। राज्य सरकार द्वारा महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पाँच साल करने के फैसले ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस निर्णय को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर ली […]
कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 460 करोड़ वितरित, जल्द मिलेगी 1899 करोड़ की अतिरिक्त राशि

शिमला: पर्यटन विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 460 करोड़ रुपए की भूमि आवंटन राशि जारी कर लाभार्थियों को वितरित कर दी गई है, जबकि 1899 करोड़ रुपए की […]
जब 20 साल पुरानी यात्री बसें चल सकती हैं तो स्कूलों को भी 15 साल से ज्यादा पुरानी बसों में बच्चों को लाने ले जाने की हाईकोर्ट ने दी अनुमति…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में स्कूल बसों की 15 साल की समयसीमा खत्म होने के बाद चलाने की अनुमति न मिलने को लेकर एक याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि जब 20 साल पुरानी बस में यात्रा करने वाले यात्री सुरक्षित हैं तो यह मानने का कोई कारण नहीं […]
विद्यार्थियों को प्रताड़ित करने पर प्रिंसिपल की होगी जवाबदेही तय, उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने जारी किए आदेश…

लाइव हिमाचल/ सोलन: ज़िला सोलन के स्कूलों में विद्यार्थियों को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तो अब प्रधानाचार्यों की जवाबदेही भी तय होगी। ऐसा मामला सामने आने पर प्रधानाचार्य को भी तुरंत संज्ञान लेना होगा। यही नहीं, प्रधानाचार्य को बिना किसी विलंब के सख्त कार्रवाई करनी होगी। इसी के साथ संबंधित अध्यापक पर […]
लाखों रुपये से बने पानी के टैंकों में उग आए लापरवाही के पेड़, विभाग करेगा जांच

शिमला: जनता के लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए पानी के टैंकों के अंदर विभाग की लापरवाही से पेड़ और झाड़ियां उग आईं। कई वर्षों से इन टैंकों में पानी नहीं पहुंचाया जा सका तो ये उपेक्षित पड़े रहे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री कार्यालय, जलशक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता और एसडीएम ठियोग से […]
हिमाचल कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन? दिल्ली में राहुल गांधी से किन 6 नेताओं ने की मीटिंग, कब होगा कार्यकारिणी का गठन जानिए ?

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने छह नेताओं को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, […]
Bihar Election 2025: ‘ए से अपहरण, एफ से फिरौती, आर से रंगदारी’, पीएम मोदी ने RJD पर कसा तंज

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भागलपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद के नेताओं को “जंगल राज पाठशाला” में प्रशिक्षित किया गया […]
हिमाचल प्रदेश में 294 निजी स्कूलों की मान्यता हुई रद्द, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने की कार्रवाई…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम न पढ़ाने पर यह कार्रवाई की गई है। मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाना अनिवार्य है, लेकिन ये स्कूल दूसरे प्रकाशकों की किताबें पढ़ा रहे थे। प्रदेश में […]
शिशु सुरक्षा दिवस 2025: गलत धारणाओं से रहें सावधान, ऐसे रखें बच्चे का ख्याल…

दिल्ली : हर साल 7 नवंबर को ‘इन्फेंट प्रोटेक्शन डे’ (शिशु सुरक्षा दिवस) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को नवजात बच्चों की सेहत और देखभाल के प्रति जागरूक करना है। यह दिन 1990 से हर साल मनाया जा रहा है और इसकी शुरुआत यूरोपीय देशों में हुई थी। उस समय […]