14 वीं नेशनल ड्राप रॉ बॉल में हिमाचल को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल….

. बिहार के पटना में 4 से 7 जनवरी तक आयोजित हुई नेशनल प्रतियोगिता
. जूनियर सिंगल में आदर्श पंडित ने गोल्ड मेडल, सब जूनियर वर्ग में ध्रुव समता ने सिल्वर और ट्रिपल इवेंट में रचित कपूर की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

लाइव हिमाचल/सोलन : बिहार की राजधानी पटना स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल बिहेटा में आयोजित 14वीं सब जूनियर और जूनियर ड्राप रॉ बॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 18 राज्यों की टीम ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश ड्राप रॉ बॉल एसोसिएशन के महासचिव गोबिंद सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने नाम जूनियर में गोल्ड मेडल और ट्रिपल इवेंट में ब्रोंज मेडल अर्जित किया और डबल में हिमाचल की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ड्रॉप-रा बॉल संगठन हिमाचल प्रदेश के सभी खिलाड़ी पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक बधाई दी है। इस बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय हिमाचल टीम के प्रशिक्षक ज्ञान मेहता और टेक्निकल डायरेक्टर धनीराम शर्मा और हिमालयन स्कूल के सभी अध्यापक और प्रधानाचार्य, जिन्होंने अपने विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया प्रबंधन समिति हिमालयन पब्लिक स्कूल भी बधाई की पात्र है। जूनियर सिंगल में आदर्श पंडित ने गोल्ड मेडल जीता। सब जूनियर वर्ग में ध्रुव समता ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।और जूनियर ट्रिपल इवेंट में रचित कपूर (कैप्टन ) ऋषभ और हर्ष ने ब्रोंज मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रोशन किया। हिमाचल की टीम में हर्ष, वंश, नमन, उमंश, निशिकांत, हर्षित, कार्तिक, ऋषभ,अभिनव, सक्षम डोगरा, अर्पित, सक्षम, निखिल, अंशुल, धु्रव, मिथिल,आदित्य, रचित कपूर, अनिश, अक्षय सामटा, आदर्श शामिल रहे।

शिमला हवाई अड्डे के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग : उपायुक्त

लाइव हिमाचल/शिमला:जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के लिए वैकलिप्क मार्ग एवं रेस्कयू मार्ग को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर वैकलिप्क मार्ग एवं रेस्कयू मार्ग को लेकर मौके का निरीक्षण करने के लिए लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी, हवाई अड्डे के … Read more

Himachal Weather: शिमला-रामपुर NH बहाल, हिमाचल प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ, 11 जनवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, मध्यवर्ती और मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई. जिससे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमानों में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 4 दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा. साथ ही तापमान में भी उछाल आएगा. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीती रात हुई बर्फबारी के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शिमला जिले के डोडरा क्वार में लरोट-चांशल सड़क पर सात वाहनों में फंसे 35 यात्रियों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर लिया है। बर्फीले तूफान में यह वाहन करीब 12 घंटों तक फंसे रहे। सोमवार रात इन्हें सुरक्षित निकाला गया। शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फागू और कुफरी के बीच सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर बाद तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। नारकंडा में भी सड़क पर बर्फ जमने से दोपहर तक बस सेवा ठप रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रामपुर और रिकांगपिओ के लिए बसें वाया बसंतपुर चलाई गई। मैदानी जिलों में धुंध के चलते मंगलवार को भी ट्रेनें देरी से चलीं। हालांकि, मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ हो गया है और बर्फबारी से बंद शिमला नारकंडा सड़क मार्ग खुल गया है। शिमला सहित प्रदेश के कुछ अन्य इलाकों में मंगलवार को धूप खिली रही। सैलानियों ने कुफरी पहुंचकर बर्फ में अठखेलियों का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कई क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को बिलासपुर में घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना में भी कोहरा होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अटल टनल होकर पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों से नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू व कोकसर पहुंचे। सोलंगनाला में सैलानियों ने बर्फ में मस्ती की है। लाहौल में लोक निर्माण विभाग ने 107 सड़कों को बहाल कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेशभर में बुधवार से तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। 11 जनवरी से फिर से मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

शिमला में होगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, 27 दल करेंगे परेड…

लाइव हिमाचल/शिमला: इस साल 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. ऐसे में हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हिमाचल में इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम शिमला में होगा. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला करेंगे. इस समारोह में परेड करने वाले टुकड़ियों और प्रदर्शित होने वाली झांकियां ज्ञानवर्धक होंगी. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस साल 2024 में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे. समारोह में दोनों नेताओं की एक साथ बैठे हुए तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी. जिला शिमला उपयुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के मौके पर 27 दल परेड करेंगे.

ये टुकड़ियां करेंगी परेड

गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में जे एंड के राइफल्स, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस के महिला और पुरुष टुकड़ियां, सेना पाईप बैंड, यातायात पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा, होम गार्ड बैंड, पूर्व सैनिकों का दल, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड्स, आपदा प्रबंधन समूह और पुलिस डॉग स्क्वायड शामिल होगा. परेड के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी और एएसपी नोडल अधिकारी होंगे. वहीं 22 जनवरी से 24 जनवरी से सभी टुकड़ियां परेड का पूर्वाभ्यास करेंगी. इसके बाद 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी.

ये झांकियां होंगी शामिल 

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 25 विभागों की झांकियां देखने के लिए मिलेंगी. इस समारोह में 22 जे एंड के राइफल्स, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिम ऊर्जा, राज्य बिजली बोर्ड, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, पशु स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, डीआरडीए, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, उद्यान विभाग, राज्य फोरेंसिक सेवाएं, वन विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की झांकियां शामिल की जाएगी. इसके अलावा झांकियों में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला शिमला से अन्य राज्यों के भ्रमण पर गए बच्चे, रोहड़ू की स्पैल वैली, छात्रों को एक फीसदी ब्याज पर ऋण, समेज त्रासदी में डीएनए मैपिंग की भूमिका, विंटर कार्निवाल, सीए स्टोर, मक्की की खरीद, दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र, पत्तल बनाने और लंगर परोसने की झलकी भी देखने को मिलेंगी।

आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू, विशेष लैब शुरू करने की तैयारी; बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर होगी नजर

लाइव हिमाचल/शिमला: हयूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के देश में मामले सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सरकार के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार और कफ के गंभीर लक्षण वाले मरीजों के आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने को कहा है। साथ ही विशेष लैब शुरू करने की तैयारी है, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं होने पर अन्य टेस्ट होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की निगरानी रखने को कहा है। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में ऐसे रोगियों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था करने को कहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह एक सामान्य वायरस है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस वायरस से इंफेक्शन देश में पहले भी होते रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने मंगलवार को सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों, जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की। स्वास्थ्य सचिव ने इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों पर नजर रखने को कहा है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में सभी राज्यों व केंद्रशासित राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि यह एक सामान्य वायरस है, जो ज्यादातर बच्चों, व्यस्कों और कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले लोगों में फैलता है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि यह एक सामान्य वायरस है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसके मुख्य लक्षण खांसी, बुखार, नाक बंद होना, गंभीर मामलों में सांस का फूलना इत्यादि है। इससे ब्रोंकाइटिस और निमोनिया भी हो सकता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने व हाथ मिलाने आदि से फैलता हैं। उपरोक्त लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जिन बच्चों को बुखार, खांसी के लक्षण हैं, उन बच्चों और उनके परिवार वाले मास्क जरूर पहनें।

आज का राशिफल 8 जनवरी 2025 : मेष, तुला और मीन राशि को आज मिल रहा है धन लक्ष्मी योग का लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Horoscope Today 8 January 2025 : 8 जनवरी का राशिफल बता रहा है कि, आज चंद्रमा का संचार मेष राशि में होने से चंद्रमा और मंगल के बीच शुभ राशि परिवर्तन योग बन रहा है। इस पर से चंद्रमा आज अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से संचार करंगे। दूसरी ओर आज के दिन धनु राशि में … Read more