एएनओ मोनिका शर्मा को किया पदोन्नत….

सोलन: फस्र्ट (पहली) एनसीसी गल्र्ज बटालियन सोलन के मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आयोजित पीपइंग सेरेमनी में धर्मशाला कॉलेज में तैनात लेफ्टिनेंट मोनिका शर्मा को पदोन्नत कर कैप्टन बनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सुमिता मुखर्जी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं के सर्वागींण विकास की बात कही। इस अवसर पर पदोन्नत कैप्टन मोनिका शर्मा को पदोन्नति पर बधाई दी।
पीपइंग सेरेमनी के उपरांत एनसीसी बटालियन के प्रमुख अधिकारियों, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ)के साथ एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता फस्र्ट एनसीसी गल्र्ज बटालियन सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शंडिल ने की। इसमें एनसीसी अधिकारी, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) मौजूद रहे। बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ष की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले एएनओ को कर्नल संजय शांडिल ने प्रशस्ति पत्र और एनसीसी कैप देकर सम्मानित किया। साथ ही एनसीसी गल्र्ज कैडेट्स में राष्ट्रभक्ति, सेवाभाव की भावना को मजबूत करने पर भी बल देने की बात कही।

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में नवरात्र से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों का एलान, उपचुनाव के लिए भी लगेगी नामों पर मुहर

  • लोकसभा चुना व विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेगी कांग्रेस
  • पांच अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।

शिमला: लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस नवरात्र से पहले करेगी। पांच अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरणदास की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहेंगे।

छह अप्रैल को दिल्ली से शीर्ष नेताओं के साथ होगी बैठक

बैठक में सभी सीटों पर चर्चा
की जाएगी। कितने लोगों ने आवेदन किया है, सर्वेक्षण रिपोर्ट, क्षेत्रीय
और जातीय समीकरण पर चर्चा
की जाएगी। भाजपा ने जो प्रत्याशी उतारे हैं, उनका जनाधार क्या है, सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद छह अप्रैल को दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ बैठक होगी।

इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल सहित कुछ अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक के बाद ही केंद्रीय चुनाव समिति को नाम की अनुशंसा की जाएगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस छह अप्रैल के बाद कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

संसदीय क्षेत्र के प्रभारी भी देंगे रिपोर्ट

कांग्रेस ने चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। संसदीय क्षेत्र प्रभारियों ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। वे भी कार्यकर्ताओं से चुनावी टोह ले रहे हैं। इसकी रिपोर्ट वे प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी को देंगे। बैठक में इस पर भी चर्चा की जाएगी।

नवरात्र से पहले होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा

शिमला संसदीय क्षेत्र से दयाल प्यारी, अमित नंदा और यशपाल तनाईक के नाम का पैनल तैयार किया है। कांगड़ा में आशा कुमारी, कर्ण पठानिया, मेजर जनरल सेवानिवृत्त डीवीएस राणा पैनल में हैं। हमीरपुर से सतपाल रायजादा को टिकट मिलने की संभावना है, हालांकि पैनल में रामलाल ठाकुर का नाम भी है। मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह, कौल सिंह ठाकुर व निगम भंडारी का नाम पैनल में है।

Lok Sabha Election: पहले पूर्णिया में पप्पू यादव पर रार, अब कटिहार में फंसा पेंच, तारिक अनवर का नॉमिनेशन टला…

कटिहार : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पूर्णिया सीट से पप्पू यादव को लेकर छिड़ी रार के बाद अब कटिहार में पेंच फंसता नजर आ रहा है. आज तय तिथि के बावजूद कटिहार से कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के होने वाले नॉमिनेशन को टाल दिया … Read more

Himachal News: चुनाव आयोग की मंजूरी के बिना लागू नहीं होगी बजट की घोषणाएं….

शिमला: बजट घोषणाएं लागू करने के लिए राज्य सरकार को चुनाव आयोग की मंजूरी लेनी होगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण सरकार की बजट घोषणाएं फिलहाल लटक गई हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने बजट में कई अहम घोषणाएं की हैं। आयोग की मंजूरी नहीं मिली तो आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इन्हें लागू किया जाए सकेगा। सरकार ने बजट में अस्थायी कर्मचारियाें और कामगारों का मानदेय बढ़ाने का एलान किया था, जलरक्षकों, मल्टी पर्पज वर्करों, पंचायत चौकीदार, एसएमसी, कंप्यूटर शिक्षकों आदि विभिन्न श्रेणियों के कर्मियों को इससे लाभ मिलना है। इसके अलावा कर्मचारियों की दिहाड़ी भी बढ़ाकर 400 रुपये करने की घोषणा की गई है। इसमें 25 रुपये की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। कर्मचारियों को अपने सेवाकाल में दो बार ऑल इंडिया लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) देने, नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में भी जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी, दुग्ध उत्पादन सोसायटियों से एपीएमसी की ओर से लिए जाने वाले शुल्क को खत्म करने, कर्मचारियों और पेंशनरों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का फैसला भी चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद ही लागू होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि बजट घोषणाएं लागू करने के लिए सरकार को आवेदन करना होगा। मंजूरी मिलने के बाद ही घोषणाएं लागू हो सकेंगी।

वित्त वर्ष खत्म, खर्च नहीं हो पाया कई योजनाओं का बजट
हिमाचल प्रदेश में वित्त वर्ष खत्म होने के बावजूद कई योजनाओं का बजट खर्च नहीं हो पाया है। विकेंद्रीयकृत योजना के अलावा राज्य आपदा राहत निधि और अन्य स्कीमों के लिए आवंटित बजट भी खर्च नहीं हो पाया है। कई क्षेत्रों में सांसद और विधायक निधि भी बिना खर्च रह गई है। विभिन्न योजनाएं आदर्श चुनाव आचार संहिता के फेर में फंस गई हैं। ऐसे में कई स्कीमों का बजट तो सरेंडर करने की नौबत आ गई है। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 खत्म हो गया है। राज्य में इस वित्त वर्ष के खत्म होने से काफी दिन पहले आदर्श चुनाव आचार संहिता लग जाने के बाद से ही नए सिरे से बजट खर्च की प्रक्रिया रुक गई। उपायुक्तों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का बजट पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से व्यय किया जाना था। इनमें विकेंद्रीयकृत योजना और एसडीआरएफ जैसे कई तरह के फंड शामिल हैं।

संपर्क सड़क निर्माण और रिटेनिंग वाॅल लगाने का बजट खर्च नहीं हुआ

जिला शिमला की कमाह पंचायत के गांव पलाना में संपर्क सड़क निर्माण और यहां रिटेनिंग वाॅल लगाने के लिए दो लाख रुपये मंजूर हुए करीब तीन महीने हो गए। इसे सांसद निधि से मंजूर करवाया गया है, मगर अधिकारी बता रहे हैं कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लग जाने से यह बजट अभी खर्च नहीं हो पाएगा। ऐसे में वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यय करने के लिए मंजूर यह बजट अब वित्तीय वर्ष 2024-25 में खर्च हो पाएगा कि नहीं, इस पर स्थिति साफ नहीं है।

सोलन ज़िला में 20 शतायु मतदाता लोकतंत्र की मज़बूती के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को तैयार…

सोलन: ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान लोकतंत्र के महापर्व में सोलन ज़िला के मतदाता बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। विशेषतौर पर ज़िला में शतायु पार कर चुके 20 मतदाता भी लोकतंत्र की मज़बूती के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को तैयार हैं। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 100 वर्ष से अधिक आयु के यह मतदाता सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि इन शतायु मतदाताओं में 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के 108-समलेच बूथ से 101 वर्ष के गनपुतु, 117-नम्होल से 100 वर्ष की द्रौपती देवी, 109-विक्रमपुर (डुमैहर-I    ) से 102 वर्ष के कुन्डु राम तथा 105-पंजैली से 101 वर्ष के राधा राम लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मत का प्रयोग करेंगे। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 16-कुन्डलू बूथ से 100 वर्ष की गंगा देई, 33-बगलेहर से 103 वर्ष के देवी चंद, 54-पंजैहरा-2 से 101 वर्ष की अमर देई, 80-वार्ड नम्बर 4 (मियां साहिब वाला) से 104 वर्ष की गीता देवी, 88-दतोवाल-3 से 101 वर्ष की लीलावती, 106-दभोटा-II     से 104 वर्ष की करतार कौर तथा 109-रतयोर-2 से 104 वर्षीय शरीफ खान लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार 52-दून विधानसभा क्षेत्र के 64-भागबनलया बूथ से 104 वर्ष की भगती, 76-मलपुर से 104 वर्ष की पूरन देई तथा 99-कलम्बावाला से 104 वर्ष की गुर देई लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के 34-कलहोग बूथ से 100 वर्षीय शिव राम, 35-बाशा के 105 वर्ष के दालिया तथा 57-कोटला की 101 वर्षीय मीना देवी अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के 49-बड़ग बूथ के 100 वर्ष के रतन सिंह, 59-बरोटी-3 के 100 वर्ष के बी.आर. कपूर तथा 64-बरोटी-5 के 101 वर्षीय चरणजीत सिंह लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम (स्वीप) के तहत सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को मज़बूत बनाने में सभी पात्र मतदाता अपना सक्रिय सहयोग दें।

Shimla News: पानी, कूड़ा और संपत्ति कर में वृद्धि करने के विरोध में प्रदर्शन

शिमला, 02 अप्रैल : शिमला शहर में पानी, कूड़ा और प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में हुई वृद्धि के ख़िलाफ़ शिमला नागरिक सभा ने हल्ला बोल दिया है। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने का भी विरोध किया है। नागरिक सभा शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम शिमला, एसजेपीएनएल प्रबन्धन, विद्युत नियामक आयोग व प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर पानी, बिजली, कूड़ा व प्रोपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी की गई तो नागरिक सभा इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

शिमला नागरिक सभा के संयोजक संजय चौहान ने कहा है कि निजीकरण व व्यापारीकरण की नीतियों के कारण जनता की बुनियादी सुविधाओं पर हमला हो रहा है। जनता को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। विश्व बैंक की शर्तों व खर्चों की भरपाई की आड़ में हर वर्ष शिमला शहर में बुनियादी सुविधाओं के रेट में दस प्रतिशत या अधिक की बढ़ोतरी हो रही है। बुनियादी सुविधाओं की दरों में दस प्रतिशत की वृद्धि की नीति वर्ष 2017 में तत्कालीन भाजपा सरकार व भाजपा शासित नगर निगम शिमला ने लाई थी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार व कांग्रेस शासित नगर निगम शिमला भी भाजपा की उसी नीति को लागू कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने भी कुड़े पानी की दरों में वृद्धि को ग़लत करार दिया। कहा कि सरकार इसको लेकर आज सभी अधिकारियों से बैठक भी बुलाई गई है जिसमें वर्ल्ड बैंक के साथ हुए समझौते का अध्ययन भी होगा और ये सुनिश्चित किया जाएगा कि अगर वृद्धि भी होनी है तो कम से कम लोगों को पानी आपूर्ति हो और बिल भी समय पर मिले न कि दो तीन महीनों का बिल एक साथ थोपा जाए।

दूसरी तरफ नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स व कूड़े के बिल में अलग से कोई बढ़ोतरी नही की गई है। नगर निगम सदन में यह पहले ही पास हो चुका है कि प्रतिवर्ष कूड़े के बिलों में 10% बढ़ोतरी की जाएगी। यह रोजमर्रा की प्रक्रिया है कोई अतिरिक्त बढ़ोतरी नही की गई है। प्रॉपर्टी टैक्स में इस बार आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है गत वर्ष और इस वर्ष को मिलाकर आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी टैक्स में पहले से ही निर्धारित है कि प्रतिवर्ष 4% वृद्धि की जाए।

अयोध्या में हिमाचली धाम के लंगर के लिए राशन का दूसरा ट्रक हुआ रवाना

गगरेट (ऊना)। अयोध्या में हिमाचली धाम के लंगर को सुचारू रखने के लिए शनिवार को गगरेट से दूसरा ट्रक राशन लेकर रवाना हुआ। अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए हिमाचल की जनता के सहयोग से भाजपा हिमाचली धाम का लंगर लगा रही है। स्वामी भगत राम जी महाराज ने पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा सचिव राजेश ठाकुर की मौजूदगी में ट्रक को यहां से रवाना किया।

स्वामी भगत राम जी ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि श्रीरामलला को करीब 500 साल बाद वैदिक विधि-विधान के साथ अपना घर मिला। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए एक बार हर कोई अयोध्या जाए। वे लोग भी सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें पवित्र अयोध्या धाम में लंगर लगाने का अवसर मिला है। बता दें कि द विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रयासों से गांव-गांव में जनसहयोग से राशन एकत्रित किया गया है।

पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि अयोध्या जी में प्रदेश की ओर से लगाया जाने वाला लंगर चालू हो चुका है। वहां पर हिमाचल के ही सेवादार लंगर में आने वालों भोजन परोस रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार राजू, इंद्रजीत सिंह पिंकी, अजय शर्मा, मंगल सिंह, नितिन नंबरदार, अभिनव पुरी, संजीव संधू, रमेश हीर, विकास कालिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

चुनाव आचार संहिता के चलते अटका करोड़ों का बजट, लैप्स होने की नौबत

शिमला: हिमाचल प्रदेश में वित्त वर्ष खत्म होने के बावजूद कई योजनाओं का बजट खर्च नहीं हो पाया है। विकेंद्रीयकृत योजना के अलावा राज्य आपदा राहत निधि और अन्य स्कीमों के लिए आवंटित बजट भी खर्च नहीं हो पाया है। कई क्षेत्रों में सांसद और विधायक निधि भी बिना खर्च रह गई है। विभिन्न योजनाएं आदर्श चुनाव आचार संहिता के फेर में फंस गई हैं। ऐसे में कई स्कीमों का बजट तो सरेंडर करने की नौबत आ गई है।

31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 खत्म हो गया है। राज्य में इस वित्त वर्ष के खत्म होने से काफी दिन पहले आदर्श चुनाव आचार संहिता लग जाने के बाद से ही नए सिरे से बजट खर्च की प्रक्रिया रुक गई। उपायुक्तों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का बजट पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से व्यय किया जाना था। इनमें विकेंद्रीयकृत योजना और एसडीआरएफ जैसे कई तरह के फंड शामिल हैं।

संपर्क सड़क निर्माण और रिटेनिंग वाॅल लगाने का बजट खर्च नहीं हुआ
जिला शिमला की कमाह पंचायत के गांव पलाना में संपर्क सड़क निर्माण और यहां रिटेनिंग वाॅल लगाने के लिए दो लाख रुपये मंजूर हुए करीब तीन महीने हो गए। इसे सांसद निधि से मंजूर करवाया गया है, मगर अधिकारी बता रहे हैं कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लग जाने से यह बजट अभी खर्च नहीं हो पाएगा। ऐसे में वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यय करने के लिए मंजूर यह बजट अब वित्तीय वर्ष 2024-25 में खर्च हो पाएगा कि नहीं, इस पर स्थिति साफ नहीं है।

आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ

Aaj Ka Rashifal 2 April 2024 : 2 अप्रैल का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा गुरु की राशि में बैठे हैं जहां चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि बनी हुई है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज सूर्य बुध की युति और शनि मंगल की युति भी बनी हुई है जिससे आज मंगलवार का दिन लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से मेष से मीन तक किन किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

​मेष राशि वालों की अच्छी कमाई होगी

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कमाई के लिए लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और इन्हें अपनी योजनाओं का फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को यदि अधिकारी कोई काम सौंपते हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले लें, अन्यथा उनसे कोई गलती हो सकती है। आप अपना खाली समय इधर-उधर बैठकर बिताने की बजाय कुछ नया सीखने में लगाएं। आपका रुका हुआ काम आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पूरा होगा।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

​वृषभ राशि वालों को अच्छा मुनाफा होगा।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृषभ राशि लिए अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो आज आपको कहीं से अचानक कमाई मिलने की खुशी होगी और चिंता से कुछ राहत महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आपको परिवार के लोगों की बातों को सुनना और समझना होगा। अपनी मर्जी से फैसला लेंगे तो परिवार की नाराजगी का सामना करना होगा। नौकरी की तलाश में जो लोग हैं उन्हें आज इस संदर्भ में अच्छी खबर मिल सकती है।
आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।

आज का दिन मिथुन राशि के लिए कई मामलों में बेहतरीन रहने वाला है। आप आज किसी मित्र या अनुभवी की सलाह से धन का निवेश कर सकते हैं। आपको आज कहीं से अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम आज आपका पूरा होगा। ससुराल पक्ष से आपका किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो आज गिले शिकवे दूर होंगे और रिश्ते बेहतर होंगे। आप आज किसी मित्र या संबंधी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार वालों के सामने उजागर हो सकती है। आपको आज बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

​कर्क राशि के जातकों को परिश्रम से सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपकी परेशानी का समाधान हो सकता है। कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर दिक्कत आ रही है तो अधिकारियों से बात कर सकते हैं। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि, कड़ी मेहनत के बाद ही आपको आज सफलता मिल सकती है। घर के कुछ कार्यों में आप अपनी पूरी जिम्मेदारी दिखाएंगे। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​सिंह राशि के जातक प्रॉपर्टी के काम में सावधानी बरतें

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उलझन और परेशानियों वाला रहेगा। आपको लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जमीन या मकान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो आज आपको इस मामले में सतर्कता से काम लेना होगा नहीं तो बात अटक सकती है। आज कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज साझेदारी के काम में सतर्कता बरते नहीं तो धोखा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि वालों को प्रोत्साहन मिल सकता है।

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे किसी झगड़े को बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आपके रिश्ते में कोई तनाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति आज सुधर सकती है। आज आप किसी काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठजनों से प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके आज कोई सकारात्मक बदलाव भी दिखेगा। लव लाइफ में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं।

​तुला राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आपको चिंता होगी। आज आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे और किसी मित्र की मदद से आप सफलता पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यस्थल पर आपको आज अपने काम के प्रति गंभीर रहना होगा। दूर रहने वाले संबंधी से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि वालों को सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें और अपने काम पर फोकस बनाए रखें इससे आपको सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी के विचारों को समझना होगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

​धनु राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी यादें फिर से ताजा होंगी और आप किसी पुरानी घटना को याद करके मुस्कुराएंगे। आपको अपने ससुराल पक्ष से आज खूब लाभ मिलेगा। जो छात्र शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह का पालन करके आज लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढेगी और आपको आज कुछ नया करने का मौका भी मिलेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को 21 दूर्वा चढ़ाएं।

​मकर राशि के जातक मानसिक दबाव महसूस करेंगे

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज काम की अधिकता के कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना होगा। बच्चों की शिक्षा और सफलता से मन प्रसन्न होगा। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है, प्रयास शुरू कर सकते हैं। किराना कारोबारियों की आज अच्छी कमाई होगी।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

​कुंभ राशि वालों को कई स्रोतों से लाभ मिलेगा

आर्थिक मामलों में आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग अगर लोन लेकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने और घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से आज आय प्राप्त होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी आज रुचि होगी। किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का संयोग बनेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

​मीन राशि के जातक आज शत्रुओं से सतर्क रहें

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और काम को लेकर आपके इरादे बहुत मजबूत रहेंगे। अपनी लगनशीलता और मेहनत से आप सफल भी जरूर होंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज पद प्रतिष्ठा में वृद्धि का लाभ मिल सकता है। आपको अपने आसपास रहने वाले छुपे शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।