डा. कृष्णलाल सहगल को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

सोलन (अशोक वर्धन) : भारत सरकार ने संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक डा. कृष्णलाल सहगल को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित किया है। भारत सरकार की उच्च स्तरीय राष्ट्रीय चयन समिति देश भर के 92 प्रतिष्ठित कलाकारों का चयन विविध विधाओं में कार्य के … Read more

सोलन पीजी कॉलेज में मीडिया कार्यशाला का आयोजन

सोलन (अशोक वर्धन) : पीजी कॉलेज सोलन में एक मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार यशपाल कपूर व वरिष्ठ पत्रकार संजीव अवस्थी ने अपने अनुभव साझा किया। साथ ही पत्रकारिता की व्यवहारिक जानकारी दी। इस अवसर … Read more

बुखार व शुगर सहित 69 दवाइयां हुईं सस्ती, NPPA ने जारी की अधिसूचना…

सोलन,(प्रीतिशर्मा) : देश में बुखार व शुगर सहित कई बीमारियों की 69 दवाएं सस्ती हो गई हैं। राष्ट्रीय औषध कीमत निर्धारण (एनपीपीए) ने इन दवाओं को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। अब इन दवाओं काे निश्चित दाम से ज्यादा दाम में नहीं बेचा जा सकता। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक मधुमेह, दर्द निवारकऔषधियां, बुखार, कोलेस्ट्रॉल, संक्रमण, रक्तस्राव, कैल्शियम, विटामिन डी 3, बच्चों की एंटीबायोटिक्स, हृदय रोग व जोड़ों की दर्द की दवाएं शामिल हैं। एनपीपीए के उपनिदेशक मूल्य निर्धारण महावीर सैनी ने जारी अधिसूचना की पुष्टि की है। एनपीपीए के अनुसार सीताग्लिटिप्टन और मेटाफॉर्मिन हाईड्रोक्लोराइड विस्तारित रिलीज 13.25 रुपए प्रति गोली, ओल्मेसार्टन मेडोक्सोमिल, एम्लोडिपाइन और हाईड्रोक्लोरोथियाजाइड 8.92 रुपए प्रति गोली, टेल्मिसर्टन एम्लोडिपाइन और हाईड्रोक्लोरोथियाजाइड 16.24 रुपए प्रति गोली, पैरासिटामोल फिनाइल प्राइन एचसीएल और क्लोरफनिरामाइन 1.06 रुपए मिलीलीटर, क्लोरफेनिरामाइन मैलेट डैक्सट्रोमेथॉफन हाईड्रोब्रोमाइड और फिनाइलप्राइन 0.94 मिलीलीटर, एस्सिटालोप्राम ऑक्सालेट 11.84 रुपए प्रति गोली, एमोक्सिसिलिन पोटेशियम क्लैवुलनेट ओरल सस्पैंशन 4.22 मिली लीटर, सेफिक्सिम ओर ओफलॉक्सासिन 13.87 रुपए प्रति गोली, पैरासिटामोल पैडिआट्रिक ऑरल 1.62 रुपए,  क्लोरफेनिरामाइन मैलेट, डैक्सट्रोमेथॉर्फन हाईड्रोब्रोमाइड और फिनाइलप्राइन हाईड्रोक्लोराइड 0.99 रुपए, क्लोपिडोग्रेल और एस्पिरिन गोली 4.85 रुपए, मेरोपेनेम सल्बैक्टम इंजैक्शन 1528.75 प्रति वाइल, ओल्मेसार्टन मेडोक्सोमिल एम्लोडिपाइन हाईड्रोक्लोरोथियाजाइड 14.52 प्रति गोली, सेफपोडोक्साइम और पोटेशियम क्लैवुलैनेट ओरल सस्पैंशन 3.10 रुपए प्रति मिलीलीटर, सैफरोक्सिम एक्सेटिल और पोटेशियम क्लैवुलैनेट 56.98 रुपए प्रति गोली, टैल्मिसार्टन एंड क्लोर्थालिडोन 17.74 रुपए प्रति गोली, ट्रिप्सिन, ब्रोमेलैन रूटोसाइड ट्राइहाईड्रेट और डाईक्लोफेनाक सोडिम गोलियां 21.80 रुपए प्रति गोली, मोंटेलुकैस्ट एसेब्रोफिलाइन 17.54व टैग्ल्मिसर्टन और क्लोर्थालिडोन के 5.35 प्रति गोली दाम तय किए हैं।

सरकार पर छाए संकट के बादल हटाने में बड़ा काम कर गईं प्रियंका गांधी, जानिए पूरी ख़बर सिर्फ एक क्लिक पर ?

शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर छाए संकट के बादल हटाने में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का हस्तक्षेप से भी बड़ा काम कर गया। प्रियंका गांधी ने कई नाराज मंत्रियों और विधायकों से खुद बात की। दबाव की राजनीति को और अधिक सहन नहीं करने का पार्टी हाईकमान ने विधायकों को संदेश भी दिया है। सरकार और संगठन में तालमेल बनाए रखने के लिए ही पार्टी ने छह सदस्यीय समन्वय समिति को गठित करने का एलान किया। उत्तर भारत में कांग्रेस के एकमात्र किले को बचाए रखने के लिए हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आगे बढ़ने का फैसला लेते हुए उन्हें और मजबूत किया है। प्रियंका गांधी का राजधानी शिमला के समीप निजी आवास है।

प्रियंका का यहां आना लगा रहता है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका ने शिमला में रहकर ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। इस दौरान कई नेताओं से उनके अच्छे संबंध बने। इन संबंधों के चलते ही प्रियंका गांधी ने सरकार से नाराज चल रहे कई विधायकों और मंत्रियों से स्वयं बात कर पार्टी की मजबूती का हवाला देकर मान-मनोव्वल किया। मुख्यमंत्री और विक्रमादित्य सिंह के बीच हुआ गतिरोध भी प्रियंका गांधी के हस्तेक्षप के बाद ही समाप्त हुआ है। प्रियंका गांधी ने पर्यवेक्षकों के माध्यम से हिमाचल सरकार और संगठन को कड़ी हिदायतें भी दी हैं। पर्यवेक्षकों के मार्फत दोटूक कहा गया कि पार्टी सर्वोपरि रहनी चाहिए। जिन मामलों को बातचीत से हल किया जा सकता है, उन्हें मीडिया या सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं उछालना चाहिए।

बागियों पर कड़ी कार्रवाई कर देश भर में दिया संदेश

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कड़ा फैसला लेकर पार्टी हाईकमान ने देश के अन्य राज्यों में पार्टी के खिलाफ जाने वाले नेताओं को भी संदेश दिया है। पार्टी का मत स्पष्ट है कि अनुशासनहीनता और अति महत्वकांक्षा को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी में उन ही नेताओं को तवज्जो दी जाएगी जो विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

प्राइवेट स्कूलों की मान्यता के नवीनीकरण के लिए आवेदन अब 15 तक, ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे फॉर्म

  • आवेदन निर्धारित शुल्क ऑनलाइन प्रेषित करने होगा
  • आवेदनों में गलती पाए जाने पर वापस भेज दिए जाएंगे।

हमीरपुर: प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 तथा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 हिमाचल प्रदेश में निहित प्रावधानों के अनुसार जिला हमीरपुर के सभी निजी पाठशालाओं के सत्र 2024-25 के लिए मान्यता के नवीनीकरण और 2024-29 के लिए मान्यता हेतु आवेदन पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 29 फरवरी से बढ़ाकर अब 15 मार्च कर दिया गया है। उपनिदेशक ने बताया कि मान्यता के नवीनीकरण हेतु वेबसाइट एमर्जिंगहिमाचल.एचपी.जीओवी.इन emerginghimachal.hp.gov.in पर लॉग इन करना होगा। इसके उपरांत इनवेस्टर लॉग इन पर क्लिक करना होगा।

आवेदन निर्धारित शुल्क ऑनलाइन प्रेषित करने होगा

प्री प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक वाले विद्यालयों को संबंधित बीईईओ को अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन प्रेषित करने होंगे। जबकि, प्राइमरी से आठवीं और छठी से आठवीं तक की कक्षाओं वाले विद्यालय को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन प्रेषित करने होंगे।

आवेदनों में गलती पाए जाने पर वापस भेज दिए जाएंगे

ऑनलाइन आवेदनों में त्रुटियां पाए जाने पर ये आवेदन ऑनलाइन ही वापस विद्यालय को भेज दिए जाएंगे। त्रुटियों के निवारण के उपरांत इन्हें पुनः प्रेषित किया जा सकता है। सही आवेदनों को ऑनलाइन ही मान्यता पत्र व मान्यता नवीनीकरण पत्र जारी किए जाएंगे। उपनिदेशक ने बताया कि सत्र 2024-25 में केवल वही विद्यालय विद्यार्थियों को दाखिला दे पाएंगे जिनके पास विभाग द्वारा मान्यता संबंधी प्रमाण पत्र होंगे। मान्यता पत्र व मान्यता नवीनीकरण पत्र के बिना संचालित होने वाले विद्यालयों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पहली से पांचवीं तक की नई मान्यता के लिए 5000 रुपये, पहली से आठवीं कक्षा तक नई मान्यता के लिए दस हजार रुपये, छठी से आठवीं कक्षा तक नई मान्यता के लिए 5000 रुपये और पहली से आठवीं तक मान्यता के नवीनीकरण के लिए प्रतिवर्ष 500 रुपये की दर से शुल्क अदा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।

आज का राशिफल 1 मार्च 2024 : मार्च के पहले दिन बना लक्ष्मी योग, मिथुन कन्या और मीन राशि के जातक पाएंगे लाभ

Aaj Ka Rashifal 1 March 2024 : 1 मार्च का राशिफल पंचांग गणना और ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से मिथुन, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा के स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र में संचार करने से आज चंद्रमा और शुक्र के बीच चतुर्थ दशम योग बनेगा जबकि मंगल और शुक्र की युति से आज धन योग प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज मार्च महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। देखें आज का राशिफल।

​मेष राशि के जातक बचत योजनाओं पर ध्यान देंगे।

आज का दिन मेष राशि के लिए लिए सावधान और सतर्क रहने का दिन होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखकर भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने की योजना बना सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों से बात करते समय आपको अपनी वाणी संयमित रखना होगा नहीं तो आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, अन्यथा कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को चावल का दान दें।

​वृषभ राशि वालों को लाभ और सम्मान मिल सकता है।

वृषभ राशि के लिए आज महीने का पहला दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अधिकारीगण आपके कामकाज से आज प्रसन्न रहेंगे। आपको पद प्रतिष्ठा और सम्मान का लाभ मिल सकता है। जो लोग अपना व्यवसाय बदलने की योजना बना रहे हैं उन्हें आज वरिष्ठ सदस्यों से बात करनी चाहिए। आपको किसी भी संपत्ति का लेन-देन करते समय उसके चल-अचल पहलुओं की करनी होगी, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज रुचिक भोजन का आनंद ले सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

​मिथुन राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि के लिए आज का दिन वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। यदि संतान के विवाह से जुड़ा कोई विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है तो परिवार के किसी सदस्य की मदद से आप इसे सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आप नौकरी के साथ-साथ कोई छोटा-मोटा पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो वह आज पूरी हो सकती है। आप एक से अधिक स्रोतों के द्वारा धन पा सकते हैं। निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

​कर्क राशि के जातकों को सेहत के प्रति गंभीर रहना होगा।

आज कर्क राशि के जातकों को सेहत के मामले में सजग रहना होगा। शरीर में सुस्ती और थकान आज आप महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसका परिणाम सकारात्मक हो सकता है। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज अपने करियर में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों को नजरअंदाज करने से बचना होगा नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज का दिन अच्छा है। आपको बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

​सिंह राशि वालों की सुख सुविधा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि के लिए आज का दिन सुख और लाभकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न होगा। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है, किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और समर्थन से आपका प्रभाव बढेगा। व्यापार करने वाले लोगों को अवसरों का लाभ उठाना होगा, अन्यथा बड़े मुनाफे से चूक सकते हैं। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

​कन्या राशि के जातक वाहन सावधानी से चलाएं।

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आप कठिन काम को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। आप शेयर और निवेश द्वारा भी आज कमाई कर सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको बहुत सतर्क रहना होगा। आज अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं तो इसे टाल दें नहीं तो बाद में दिक्कत हो सकती है। अगर आप अपने जीवनसाथी के किसी ग़लत काम के लिए हां कहते हैं, तो बाद में आपको उलझन की स्थिति का सामना करना होगा। किसी काम को लेकर आप चिंतित रहेंगे, लेकिन वह चिंता व्यर्थ होगी। पारिवारिक जीवन में पिता और बड़े भाई से सहयोग पाएंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।

आज का दिन तुला राशि के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां डाल सकते हैं, जिससे आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। गृहस्थी में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और बच्चों की खुशी के लिए आज आप कुछ धन भी खर्च करेगे। आप आज भविष्य की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। कुछ जरूरी घरेलू उपयोग की चीजों पर भी आपको धन खर्च करना होगा। आज आप शरीर में सुस्ती महसूस कर सकते हैं।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

​वृश्चिक राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक राशि के सितारे कहते हैं कि, आपको आज किसी को भी अनचाही सलाह देने से बचना होगा और वाद विवाद संबंधित विषयों से दूर रहना होगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग काफी समय से किसी काम को लेकर परेशान थे उनका काम आज पूरा हो जाने से मन में खुशी रहेगी। सेहत के मामले में आज लापरवाही से बचें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि के लिए सुखद और लाभकारी रहेगा दिन।

पैसों से जुड़े मामलों में आज का दिन धनु राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ भी आज आपकी सुखद रहने वाली है। प्रेमी के संग आपको रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। आप आज प्रेमी के संग डेट पर भी जा सकते हैं। नौकरी में आपके पद प्रभाव में वृद्धि होने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

​मकर राशि के लिए आनंददायक रहेगा दिन।

मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि जो लोग नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं अथवा माता पिता के साथ आपको आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग आज बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। प्रोपर्टी में भी आज आप धन का निवेश करेंगे। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आज अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आस-पड़ोस में हो रहे किसी विवाद में न ही पड़ें तो आपके लिए यह बेहतर रहेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​कुंभ राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपकी चल रही किसी योजना के रुकने से आपका मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर आप तनाव महसूस करेंगे। अगर आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंतित थे तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। सहयोगियों सहकर्मियों से भी तालमेल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा फायदा उठाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक दूध से कीजिए, यह आपके लिए लाभकारी रहेगा।

​मीन राशि वालों की सुख समृद्धि में आज वृद्धि होगी।

मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि जो लोग राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन लाभ का अवसर लेकर आया है। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ आपके काम से खुश रहेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह आज नौकरी में बदलाव का विचार कर सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। यदि आपके पारिवारिक रिश्तों में कोई मनमुटाव चल रहा है तो दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले को सुलझा लेंगे।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।