Ram Mandir Live: ‘जो कहा, वो किया…’, अटकलों के बीच अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, लगाया ‘जय श्री राम’ का नारा…

शिमला. ‘जो कहा, वो किया’.  कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) अक्सर यह बात कहते हैं. किसी भी काम या प्रोजेक्ट के पूरे होने पर वह सोशल मीडिया (Social Media) पर जहां जानकारी देते हैं. वहीं ये पंक्तियां लिखना भी नहीं भूलते.

दरअसल, राम मंदिर की (Ram mandir) प्राण प्रतिष्ठा में ना शामिल की अटकलों के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या पहुंच गए हैं. अयोध्य़ा पहुंचते ही विक्रमादित्य सिंह ने जय श्री राम का नारा लगाया और साथ ही यहां आने की जानकारी भी सांझा की. बता दें कि बीते सप्ताह विक्रमादित्य सिंह का बयान आया था, जिसके बाद अटलकों का दौर शुरू हो गया था कि वह अयोध्या नहीं जाएंगे, लेकिन 21 जनवरी को वह शिमला से लखनऊ के लिए रवाना हुए और उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की. इसके बाद लखनऊ से अयोध्या रवाना हुए.

हिमाचल से इकलौते नेता को निमंत्रण

हिमाचल प्रदेश से केवल विक्रमादित्य सिंह ही इकलौते सियासी नेता हैं, जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है. भाजपा नेता शांता कुमार भी दावा कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है. हिमाचल प्रदेश के कुल 70 से अधिक लोगों को अयोध्या बुलाया गया है. इनमें अधिकतर साधू संत हैं.

क्या बोले विक्रमादित्य सिंह

लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण से मुलाकात के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंत्री जितिन प्रसाद से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाक़ात की. हिमाचल प्रदेश में अपने विभाग के कार्य को और बेहतरीन करने के लिए वह PMGSY-3 वह NABARD की सड़कों के कार्यों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश से नयी तकनीकों को हिमाचल में अपनाने का प्रयास किया जाएगा, हिमाचल के विकास में हम कोई कमी नहीं आने देंगे. सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास. जय श्री राम.

 

Ram Mandir Live: 4000 मंदिरों में LED स्क्रीन्स, 3 लाख दीये…हिमाचल में शीतलहर के साथ चल रही ‘राम लहर’,

शिमला : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है. देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भी श्रीराम लहर चल रही है. ठंड के बीच लोगों का उत्साह देखने को मिल है. सूबे के कुल्लू जिले में प्रसिद्ध भगवान रघुनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लग गया है. जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के 4 हजार मंदिरों में एलईडी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिखाया जाएगा. सूबे की सभी शक्तिपीठों में विशेष आयोजन किए गए हैं. हिमाचल प्रदेश से प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में 52 संत अयोध्या पहुंच गए हैं. इसके अलावा, कुल्लू से भगवान रघुनाथ के सेवर महेश्वर सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भी अयोध्या पहुंची हैं.

उधर, शिमला के रिज मैदान, मालरोड और धर्मशाला में बड़े आयोजन होंगे. मंदिरों में धार्मिक आयोजन, जगह-जगह भंडारे और शोभा यात्राएं निकाली जा रही है. शिमला जिला के 100 से अधिक और राजधानी के 60 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया जा रहा है. मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, हवन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ चल रहा है.

कुल्लू में 400 साल पुराना मंदिर

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भगवान रघुनाथ मंदिर में भगवान रघुनाथ, माता सीता, शालिग्राम, हनुमानजी का विधिवत रूप से हार-स्नान किया गया है. यहां पर 400 साल पहले अयोध्या से भगवान राम की मूर्ति लाई गई थी. तब से यहां उनकी पूजा होती है. यहां पर महेश्वर सिंह चरण पादुका लेकर अयोध्या पहुंच गए हैं. यह भगवान रघुनाथ की तरफ रामलला को भेंट किया जाएगा.

हिमाचल प्रदेश में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छुट्टी का ऐलान किया गया है. सीएम सुक्खू ने कहा कि जल्द ही वह अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे. उधर, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या पहुंच गए हैं. उधर, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के चलते हिमाचल की सीएम के आधिकारिक आवास ओक ओवर में लाइटनिंग की गई थी.

कहां कहां आयोजन होंगे

हिमाचल मे बज्रेश्वरी मंदिर, चामुंडा, ज्वालाजी, नयना देवी, चिंतपूर्णी शक्तिपीठ हैं और यहां पर विशेष आयोजन होंगे. धर्मशाला के कचहरी अड्डा, पिंगलेश्वर महादेव सकोह, राधा-कृष्ण मंदिर नरवाणा, कैंट रोड धर्मशाला, भागसूनाग और दाड़ी में एलईडी लगाई गई हैं. सोलन जिले में ढाई लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे. बद्दी के दशहरा मैदान में 5,100 दीयों के साथ आतिशबाजी की जाएगी. मंडी जिले में 550 मंदिरों और धर्म स्थलों पर प्राण प्रतिष्ठा लाइव दिखेगा. कुल्लू में 473 एलईडी और 1,73,000 दीये जलाए जाएंगे.

आज का राशिफल, 22 जनवरी 2024: सप्ताह के पहले दिन मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा अमृत सिद्धि योग का फायदा, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal 22 January 2024: सोमवार 22 जनवरी दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार वृष उपरांत मिथुन राशि में होने वाला है। साथ ही ब्रह्म योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। ग्रह नक्षत्र के इस बदलाव से मिथुन राशि वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और सिंह राशि वालों के कारोबार-व्यवसाय में अच्छी वृद्धि होगी। वहीं मीन राशि वालों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। ग्रहों की स्थितियों के बीच सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है,

मेष राशिफल: व्यावहारिकता का लाभ मिलेगा

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप बोलने में आगे रहेंगे, जहां आपको नहीं बोलना चाहिए, वहां भी बोल सकते हैं, जिससे आपको घर के बड़ों की डांट सुननी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि एक अच्छे इंसान के रूप में बनी रहेगी। कार्य व्यवसाय में व्यावहारिकता का लाभ भी मिलेगा और आपकी योजनाएं भी सफल होंगी। माता पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से धन लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन अनुकूल रहेगा। कई दिनों की मेहनत का फल आज सफलता के रूप में पाकर उत्साहित रहेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कारोबार में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद जरूरत के मुताबिक पैसा आसानी से मिल जाएगा। बड़ों की उपेक्षा न करें, उनका मार्गदर्शन आज सफलता में सहायक होगा। पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात फाइनल हो सकती है।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मिथुन राशिफल: लेन देन करने से बचें

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। दिन की शुरुआत से ही मन में बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू होंगी, लेकिन कोई न कोई कमी उनके साकार होने में आड़े आएगी। धर्म-कर्म में निष्ठा रहेगी, लेकिन इधर-उधर अधिक घूमने-फिरने के कारण पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। आज किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आपका धन कहीं अटक सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और घर में किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

कर्क राशिफल: शुभ समाचार मिलेगा

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं रहने वाला है। आज भी आप सुबह से ही शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे लेकिन व्यस्तता के कारण इसे नजरअंदाज कर देंगे, जिसके कारण दोपहर के आसपास अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। नौकरी पेशा जातक आज आमदनी वृद्धि के लिए किसी अन्य कंपनी में इंटरव्यू की तलाश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आज शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं न कहीं से पैसा जरूर आएगा, लेकिन आज फिजूलखर्ची के कारण लाभ और व्यय बराबर रहेगा।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

सिंह राशिफल: माता का सहयोग मिलेगा

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा कारोबार-व्यवसाय में अच्छी वृद्धि होगी और आपके रुके हुए कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो जाएंगे। पिता की मदद से किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। भाइयों के साथ मिलकर घर के रिनोवेशन की योजना बनाएंगे और माता का भी सहयोग मिलेगा। लाभ प्राप्ति के लिए बनाई गईं योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शाम का समय परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

कन्या राशिफल: भविष्य में अच्छा लाभ होगा

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक कार्यों के साथ-साथ आज आपको सुख-सुविधाओं के लिए भागदौड़ भी करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत सफल भी होगी। कारोबार में नई मशीनरी या अन्य कारणों से धन खर्च हो और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। निवेश करने से भविष्य में अच्छा लाभ होगा और अटके धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा, किसी प्रियजन से मिला उपहार सम्मान, लाभ और अतिरिक्त आय का साधन बनेगा। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

तुला राशिफल: धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आपको सामाजिक या अन्य काम से यात्रा करनी पड़ सकती है और इसके कारण आपकी पूर्व निर्धारित योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। घर में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है, जिससे परिवार में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे और हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल: आपके प्रयास सफल होंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज का स्वभाव कल की अपेक्षा से थोड़ा नरम रहेगा, लेकिन आसपास का वातावरण न चाहते हुए भी आपको क्रोध करने पर मजबूर कर देगा। कार्यस्थल पर आर्थिक मामलों को लेकर किसी से अनबन होने की आशंका बन रही है। धन की आमद के लिए दिन भर प्रयास करते रहेंगे और आपके प्रयास सफल भी होंगे। किसी से अटका धन प्राप्त हो सकता है लेकिन पारिवारिक जरूरतों पर खर्च भी हो जाएगा। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशिफल: आपकी छवि में सुधार आएगा।

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। दिन के पहले भाग से ही धन लाभ की संभावना रहेगी और आपके अटके कार्यों में गति आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिलेगी और आपकी छवि में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग भी मिलेगा। आज बचत का विशेष ध्यान रखें, भविष्य में लाभ के प्रसंग विलंब से ही मिलेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और सभी की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

मकर राशिफल: रोजगार की तलाश करेंगे

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज के दिन आपको बहुत से ऐसे लोग मिलेंगे, जो बिना मतलब की राय देंगे लेकिन आप अपनी समझदारी और योजनाओं पर डटे रहें अन्यथा सही दिशा में चल रहा काम भ्रम के कारण गलत राह पकड़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से अन्य रोजगार की तलाश करेंगे। व्यापारियों को आज व्यापारिक कार्यों की वजह से भागदौड़ करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय किसी प्रियजन के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

कुंभ राशिफल: व्यापारिक कार्य पूरे होंगे

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और एक साथ कई स्रोतों से धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों को आज व्यापारिक कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी प्रियजन के साथ बाहर धूमने जाने की योजना बनाएंगे। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शाम के समय आस पड़ोस में किसी से भी वाद विवाद करने से बचें।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मीन राशिफल: परिवार का मिलेगा सहयोग

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहने वाला है। आप जो सोचेंगे उसके विपरीत कार्य करने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यापारी वर्ग को आज कार्यक्षेत्र में अधिक सावधान रहना चाहिए, चोरी या अन्य कारणों से आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। नौकरीपेशा लोग लापरवाही के कारण गलतियां कर सकते हैं, जिसकी वजह से अधिकारी सख्ती दिखा सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी धन लाभ के लिए लोगों को राह देखनी पड़ेगी। परिवार का सहयोग मिलते रहने से आपकी कई समस्याएं कम भी होंगी।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें, साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।