Home » Uncategorized » एक करोड़ 20 लाख रूपए से पूरा होगा मंच का भवन: प्रदीप

एक करोड़ 20 लाख रूपए से पूरा होगा मंच का भवन: प्रदीप

लाइव हिमाचल/सोलन : सिरमौर कल्याण मंच की आम सभा रविवार को जटोली में निर्माणाधीन डॉ. यशवंत सिंह परमार कला एवं संस्कृति भवन में प्रधान प्रदीप मंमगाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भवन निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बोलते हुए प्रधान प्रदीप मंमगाई ने बताया कि भवन के निर्माण कार्य पर अब तक 62 लाख रुपए खर्च हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अभी भी 60 लाख रुपए की आवश्कयता है। उन्होंने इसके लिए सभी सदस्यों से सहयोग मांगा ताकि निर्धारित समय में भवन का कार्य पूरा हो सकें। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अब तक के भवन निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया और हरसंभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
सिरमौर कल्याण मंच की आमसभा में वर्तमान कार्यकारिणी को आगामी तीन वर्षों के लिए कार्यअवधि बढ़ाई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने आमराय से फैसला लिया कि इस वर्तमान कार्यकारिणी बेहतर काम कर रही है और इसी कार्यकारिणी को तीन साल के लिए फिर मौका दिया गया है। प्रधान को अधिकृत किया गया है कि वह कार्यकारिणी में कर्मठ सदस्यों को जोड़ सकती है। इसके अलावा बैठक में सीए की ऑडिट, सोशल ऑडिट, सदस्यता अभियान समेत अनेक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पाए किए गए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर ने आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा। बैठक में करीब 100 सदस्यों भाग लिया। बैठक का संचालन मंच के महासचिव यशपाल कपूर ने किया।
इस मौके पर मंच के उपाध्यक्ष डॉ, एसएस परमार, वरिष्ठ सदस्य बलदेव चौहान, कंवर वीरेंद्र सिंह,पदम पुंडीर, डॉ. डीपी शर्मा, रमेश शर्मा, अशोक चौहान, जोगिंद्र चौहान,राजेंद्र गुरूंग, नवीन निश्चल शर्मा, दर्शन सिंह पुंडीर, उमेश कमल, कमल सिंह कमल, पंकज कश्यप, एमपी कंवर, संदीप शर्मा, कुलदीप सूर्या, संगत सिंह पुंडीर, डॉ. लोकेश मंमगाई, संदीप मंमगाई, विपुल कश्यप, महेंद्र गौतम, टीआर राणा, सुशील ठाकुर, शमशेर ठाकुर, सुखदर्शन ठाकुर, पीडी भारद्वाज, हरिंद्र ठाकुर, वरूण चौहान, योगराज चौहान, सुभाष अत्रि, प्रकाश नेगी, बलबीर सिंह, रामलाल शर्मा, संजीव कुमार, कुलदीप ठाकुर,जगदीश पाबुच, खजान सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, विशाल चौहान, एसपी शर्मा, रमेश ठाकुर, तपेंद्र सिंह, देवेंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर, संदीप कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *