लाइव हिमाचल/सोलन: मेयर सुषमा शर्मा और पार्षद रोहित भारद्वाज को बनाया गया प्रवासी प्रभारी, चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात। चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा संगठन ने सोलन नगर निगम के दो जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सोलन की मेयर सुषमा शर्मा और नगर निगम पार्षद रोहित भारद्वाज को संगठन की ओर से प्रवासी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ में आयोजित प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में दोनों जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इस बैठक में चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों, चुनावी तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। सोलन नगर निगम के दोनों जनप्रतिनिधियों को चंडीगढ़ में संगठन की ओर से दी गई यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। दोनों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।





