Home » Uncategorized » चंबा के राजणी गांव में पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत और दो घायल…

चंबा के राजणी गांव में पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत और दो घायल…

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खैरी थाना क्षेत्र के तहत राजणी गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के मुताबिक, पिकअप समलेऊ से राजणी गांव की ओर जा रही थी और गांव से करीब 250 मीटर आगे निकलने पर अचानक बेकाबू होकर गहरी ढांक में गिर गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य चलाकर घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए एनएचपीसी अस्पताल समलेऊ पहुंचाया. इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पिकअप चालक सुनील कुमार (पुत्र उत्तम चंद) और करण कुमार (पुत्र कुंडू राम) के रूप में हुई है, जो दोनों गांव बासा के निवासी थे (सुनील का डाकघर बग्गी और तहसील सलूणी बताया गया है). सूचना मिलते ही खैरी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक सुनील कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *