Home » Uncategorized » आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 7 नवंबर 2026 : कन्या और तुला राशि को लाभ, मिथुन राशि को सुख समृद्धि, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 7 नवंबर 2026 : कन्या और तुला राशि को लाभ, मिथुन राशि को सुख समृद्धि, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal, 7 November 2026 : आज कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी का संयोग बना है। ऐसे में आज 7 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि चंद्रमा का गोचर चित्रा नक्षत्र से कन्या उपरांत तुला राशि से होगा। इस पर कल दिन भर चंद्रमा और शुक्र की युति रहेगी जबकि शाम से रात तक तुला राशि में चंद्रमा के आने से सूर्य, चंद्रमा और बुध का त्रिग्रह योग बनेगा। और मंगल एवं चंद्रमा के बीच त्रिएकादश और फिर सूर्य बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। आइए जानते हैं आज इस ग्रह स्थिति में हनुमान जयंती एवं धनवंतरी जयंती का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा,देखें अपना आज का भविष्यफल।

मेष राशि,लाभ मिलने की खुशी होगी

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर छठे उपरांत सातवें भाव में होगा। ऐसे में आज का दिन आरंभ में व्यस्तता भरा होगा। लेकिन शाम से रात का समय आपके लिए लाभदायक और प्रसन्नतादायक होगा। आपके घर में आज शुभ कार्य का संयोग बनेगा। धर्म कर्म के काम में रुचि रहेगी। पड़ोसियों से आपको सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय बिता पाएंगे। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की खुशी होगी।
भाग्य 83 प्रतिशत तक आपका साथ देगा

वृषभ राशि,भावुकता पर नियंत्रण रखें

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का गोचर पंचम उपरांत छठे भाव से होने जा रहा है। आपको आज सुखद खबर मिलेगी। परिवार में आपसी प्रेंम और सामंजस्य भी बना रहेगा। वाहन सुख मिलने का भी संयोग बना है। लेकिन शाम से रात के बीच भावुकता पर नियंत्रण रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। रिश्तों में संयम बनाकर रखना होगा। किसी से वाद विवाद में उलझने से बचना होगा।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन राशि,गैर जरूरी खर्च को कंट्रोल कर पाएंगे

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग और चंद्रमा का गोचर चतुर्थ उपरांत पंचम भाव से होगा। परिवार के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों को आप संयम से संभालेंगे, गैर जरूरी खर्च को कंट्रोल कर पाएंगे। दिन के पहले भाग में सुस्ती रहेगी लेकिन दिन भर आपको घर बाहर की जिम्मेदारियों को निभाने में थकान की अनुभूति होगी। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा वैवाहिक जीवन में प्रेम की कोई कमी नहीं रहेगी।
मिथुन राशि का भाग्य आज 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क राशि,संपर्क सूत्र का विस्तार होगा

कर्क राशि के लिए चंद्रमा का गोचर आज इनकी राशि से तीसरे उपरांत चतुर्थ भाव से होगा। ऐसे में दिन भर की मेहनत के बाद शाम से रात का समय सुकून भरा रहेगा। आपके घर में सुख साधनों के आने की खुशी होगी। भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। संपर्क सूत्र का विस्तार होगा। पारिवारिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढेगी। घर में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। लेकिन बिजली के उपकरण से काम करते हुए सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं,चोट लगने की आशंका है।
आपको भाग्य से 83 प्रतिशत तक सपोर्ट मिलेगा।

सिंह राशि,आपको कारोबार में लाभ मिलेगा

सिंह राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर दूसरे उपरांत तीसरे भाव में कन्या से तुला में होगा जहां सूर्य बुध के साथ चंद्रमा त्रिग्रह योग बनाकर आपके लिए लाभ का सृजन करेंगे। आपका मन धर्म अध्यात्म और दर्शन के प्रति आकृष्ट होगा। किसी गैर परंपरागत काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों की रगीनी बनी रहेगी। मनोरंजक शाम का आनंद लेंगे। यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता का ध्यान रखें।
भाग्य आज आपका 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या राशि,उपहार सम्मान का संयोग बना है

कन्या राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन शानदार रहेगा। चंद्रमा दिन भर आपकी राशि में गोचर करते हुए तुला राशि में यानी आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे। आपका फोकस घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर रहेगा। कला संबंधित विषयों में आपकी रुचि रहेगी। कोई मनचाहा काम करने का मौका मिलेगा। नई तकनीक सीख सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। उपहार और मनपसंद खानपान से आपका मन आनंदित होगा।
भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला राशि,परिवार का साथ सहयोग बना रहेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का गोचर इनकी राशि से द्वादश उपरांत राशि पर होगा। खर्च के साथ आपकी कमाई भी बनी रहेगी। सेहत का लेकिन आपको ध्यान रखना होगा। अतिउत्साह में क्षमता से बढकर काम करना परेशानी दे सकता है। परिवार का साथ सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों और सगे संबंधियों से रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी पूर्वपरिचित और मित्र से मिलने का संयोग बन सकता है। शाम से रात का समय आपका रोमाटिक रहेगा। कारोबार में लाभ की मजबूत स्थिति बनेगी।
आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक राशि,खर्च पर कंट्रोल करना होगा

वृश्चिक राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर ग्यारहवें उपरांत बारहवें भाव से होगा। यानी कमाई के साथ ही साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। शाम से रात के बीच आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करने की विशेष रूप से जरूरत है। आपके लिए बिजनेस में लाभ का संयोग बनेगा। लेकिन आपको आज अतिउत्साह में जोखिम लेने से बचना होगा। बिजली के उपकरण के प्रति लापरवाही से बचें। किसी बात से जीवनसाथी के साथ आपसी मतभेद भी हो सकता है।
भाग्य का सपोर्ट आपको 78 प्रतिशत तक प्राप्त होगा।

धनु राशि,प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज हनुमान जयंती का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से दसवें उपरांत ग्यारहवें भाव से होगा। आर्थिक लाभ का संयोग भी प्रबल है। आपको उपहार मिल सकता है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। प्रेम संबंध आपका प्रगाढ बनेगा। धार्मिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। सेहत पहले से नरम है तो इस मामले में लापरवाही से बचना होगा।
आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर राशि,कलात्मक क्षमता आपको लाभ दिलाएगी

मकर राशि के लिए आज चंद्रमा का संचार इनकी राशि से नवम उपरांत दशम भाव से होगा। आपकी कलात्मक क्षमता आपको लाभ दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा, काम के साथ दोस्तों संग मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई सोची हुई योजना पूरी होने की खुशी होगी। पिता और घर के बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा। वाहन सुख मिलने का भी संयोग बना हुआ है।
आज भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ राशि,कई अधूरे काम को निपटाना होगा

कुंभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा का संचार आपकी राशि से अष्टम उपरांत नवम भाव से होगा। आपको आज अपने कई अधूरे काम को निपटाना होगा। जोखिम वाले काम में आपको सतर्क रहना चाहिए। कारोबार में दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आपको उपहार की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ सहयोग बनाना होगा, उनको आपके हेल्प की जरूरत होगी।
आज आपका भाग्य 75 प्रतिशत तक सपोर्ट कर रहा है।

मीन राशि , तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा

मीन राशि के जातकों के लिए कल चंद्रमा का गोचर इनकी राशि से सप्तम उपरांत अष्टम भाव में होने जा रहा है। जबकि राशि स्वामी गुरु पंचम भाव में संचार करते हुए आपको परिश्रम से सफलता प्रदान करने का संयोग बना रहे हैं। तकनीकी ज्ञान का आपको फायदा मिलेगा। यात्रा का संयोग बन सकता है लेकिन यात्रा में आपको सजग रहना होगा। कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। बच्चों को लेकर मन का कोई कोना खाली महसूस कर सकता है। धार्मिक विषयों में आपकी रुचि बढेगी। घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा।​

भाग्य का साथ आज 84 प्रतिशत तक रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *