Aaj Ka Rashifal, 28 October 2026 : आज दोपहर 11:48 से 1:34 बजे के बीच दुर्मुहूर्त, कुलिक व राहुकाल पड़ने से शुभ काम उससे पहले निपटा लें। अमृत काल 11:14 से 12:41 बजे तक है, पर 12:10 से पहले का समय लें। मिथुन और कन्या राशि के जातक आज बातचीत थोड़ा संभलकर करें। सिंह राशि के जातकों को करियर में मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारी आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे बात। वहीं, धनु राशि वाले जातकों को पुराना कर्ज निपटाने में मदद मिलेगी। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का राशिफल।
मेष राशिफल, बॉस की नजर आपके काम पर रहेगी
मेष राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव उच्च होकर धन और परिवार के घर में हैं, इसलिए पैसों की आवक में स्थिरता रहेगी। घर में अच्छा खाना-पीना मिलेगा। बातचीत में मिठास रहेगी। दोपहर 1:26 बजे तक जुबान थोड़ी तीखी हो सकती है, इसलिए तब तक संभलकर बोलें। भाई बहन से हिम्मत मिलेगी और छोटी यात्रा लाभ देगी। सेहत और मन ठीक रहेंगे। नौकरी और कर्ज के मामले में अनुशासन बनाए रखें। दफ्तर में बॉस की नजर आपके काम पर रहेगी। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें।शुभ रंग: भूरा । शुभ अंक: 2उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।p
वृषभ राशिफल, मन में जोश और उत्साह बना रहेगा
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पिछले दिनों की भारी बातों से राहत देने वाला है, क्योंकि चंद्रदेव आपके लग्न में उच्च होकर बैठे हैं। चेहरे पर ताजगी, मन में भरोसा और निर्णय की स्पष्टता रहेगी। जीवनसाथी या साझेदार आपकी बात का सम्मान करेंगे। रात की नींद अच्छी रहेगी। पिता जी या गुरु की सलाह भाग्य को खोलेगी। कर्ज या दफ्तर की पुरानी शिकायत पर आज बातचीत संभव है। सजावट, कपड़ों और खाने में फिजूल खर्च से बचें। शनिदेव की हल्की दृष्टि मन में गंभीरता लाएगी। अपना काम खुद संभालें।
शुभ रंग: चांदी जैसा । शुभ अंक: 6उपाय: लक्ष्मी जी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
मिथुन राशिफल, कर्ज की चिंता घटेगी
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आपके स्वामी बुधदेव का दिन बातचीत, मैसेजिंग और पेपर वर्क में खास सावधानी बरतने का संकेत दे रहे हैं। चंद्रदेव उच्च के होकर बारहवें घर में हैं, इसलिए नींद गहरी आएगी। मन का रुझान भीतर की ओर रहेगा। दान, पूजा या अकेले समय बिताना अच्छा लगेगा। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन वह सुकून देने वाली चीजों पर होगा। सेहत में सुधार होगा और दफ्तर में लाभ के रास्ते खुलेंगे। कर्ज या पुरानी बीमारी की चिंता घटेगी। पैसे के निवेश में जल्दबाजी न करें। वाहन धीरे चलाएं।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 5उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क राशिफल, दोस्तों का साथ मिलेगा, लाभ होगा
कर्क राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव उच्च होकर लाभ के घर में हैं। इसलिए दोस्तों, बड़े भाई बहन और जान पहचान से मदद मिलेगी। रुका पैसा या कोई अच्छा प्रस्ताव आज मिल सकता है। नींद पूरी करें और खर्च का हिसाब रखें। संतान पक्ष की सफलता से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट दिखेंगे। भाई-बहन से हिम्मत और सहयोग मिलेगा। साझेदार के साथ बात करते समय अपनी राय नरमी से रखें। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। दोस्तों की सलाह पर आंख बंद करके यकीन न करें।
शुभ रंग: लाल । शुभ अंक: 7उपाय: चावल का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को करें।
सिंह राशिफल, करियर में स्थिरता मिलेगी और मान बढ़ेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव उच्च होकर दसवें घर में हैं, इसलिए दफ्तर या कारोबार में आपका मान बढ़ेगा। अधिकारी और ग्राहक आपकी बात ध्यान से सुनेंगे। हालांकि, दफ्तर की पुरानी शिकायत पर आज बात न छेड़ें। घर में किसी विषय को लेकर फालतू बहस न करें। दोस्त ढाल बनकर आपके साथ हर समय खड़े रहेंगे। भाग्य का साथ मिलने से काम आसानी से बनेंगे। धन की आवक ठीक रहेगी, जबकि भाई बहन और संवाद के मामले में सहजता रहेगी। शनिदेव की दृष्टि से काम की जिम्मेदारी धीरे बढ़ेगी।
शुभ रंग: मस्टर्ड । शुभ अंक: 1उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशिफल, किस्मत से बनेंगे आज काम
कन्या राशि के जातकों के लिए आज बुधवार को आपके स्वामी बुधदेव का अपना दिन है। वो आज आपकी समझ को बेहतर बनाएंगे, लेकिन बातचीत में आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। चंद्रदेव उच्च होकर नौवें घर में हैं, इसलिए भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किस्मत से आपके काम बनते जाएंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। बड़ों के आशीर्वाद से जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। छोटी यात्रा लाभदायक साबित होगी। दोस्तों से लाभ मिलने के योग हैं। मगर, खर्च और नींद पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी बोली में मिठास रखें। किसी तरह के नशे और बेवजह के शक से दूर रहें।
शुभ रंग: हल्का हरा । शुभ अंक: 8उपाय: हरी मूंग का दान करें।
तुला राशिफल, गुप्त बातों को किसी से न करें साझा
तुला राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव उच्च होकर आठवें घर में हैं, इसलिए मन में कुछ गुप्त चिंता रहेगी। अपनी प्लानिंग, गुप्त विचारों को किसी के साथ साझा न करें। अचानक कोई पुरानी बात याद आने से मन विचलित हो सकता है। उस विषय पर ज्यादा विचार न करें। धन और परिवार की बात सुलझेगी और भाग्य का साथ बना रहेगा। साझेदार या जीवनसाथी के साथ बात खुलकर करने से राहत मिलेगी। नींद में गड़बड़ न होने दें। हल्की सुस्ती रहेगी। भाई-बहन से मदद मिलेगी। पुराने कर्ज या नौकरी की चिंता में आज राहत के संकेत हैं। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: हल्का नीला । शुभ अंक: 4उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
वृश्चिक राशिफल, जीवनसाथी से बना रहेगा तालमेल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव उच्च होकर साझेदारी और जीवनसाथी के घर में हैं, इसलिए रिश्तों में अपनापन बना रहेगा और कारोबारी साझेदारी में भरोसा बढ़ेगा। समाज में आज आपकी बात लोगों पर असर डालेगी। ग्राहकों से बातचीत में आपकी बात असर करेगी। सेहत और मन ठीक रहेंगे। दोस्तों की मदद से लाभ के रास्ते बनेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा में थोड़ी नरमी रखें। लग्नेश मंगलदेव का गुरुदेव के साथ नौवें भाव में होने से अपने निर्णय खुद परखकर लें। रात को मोबाइल पर देर तक न रहें।
शुभ रंग: लाल । शुभ अंक: 9उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।
धनु राशिफल, कर्ज निपटेंगे और सेहत में होगा सुधार
धनु राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव उच्च के होकर छठे घर में हैं। इसलिए कर्ज को आसानी से निपटा सकेंगे। नौकरी की पुरानी शिकायत दूर होगी और सेहत में सुधार होगा। खान-पान और अपने पेट का खास ख्याल रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बेकार की यात्रा पर लगाम लगाएं। जीवनसाथी या साझेदार का रुख सहयोगी रहेगा। करियर में आपके फैसलों का असर दिखेगा। धन और परिवार की चर्चा सुलझेगी, जबकि सेहत और मन को आराम देना जरूरी है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। बड़ों की सलाह से काम करें।
शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 3उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
मकर राशिफल, करियर में ग्रोथ के मिलेंगे संकेत
मकर राशि के जातकों की आज सेहत सामान्य रहेगी और करियर में ग्रोथ के अच्छे संकेत मिलेंगे। आज चंद्रदेव उच्च होकर पांचवें घर में हैं, इसलिए बच्चों, पढ़ाई, कला और प्रेम संबंध में मन खिलेगा। कोई रचनात्मक काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों और बड़े भाई बहन से लाभ की बात बनेगी। घर में माता जी के साथ बैठने से सुकून मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन खर्च और नींद पर ध्यान रखना जरूरी है। लग्नेश शनिदेव की हल्की दृष्टि चंद्रदेव पर है, इसलिए मन में गंभीरता रहेगी। दूसरे घर में राहु होने से किसी को उधार देने से बचें।
शुभ रंग: स्लेटी । शुभ अंक: 10उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशिफल, संतान की चिंता रहेगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव उच्च होकर चौथे घर में हैं। इसलिए घर में सुकून, माता जी का स्नेह मिलेगा। दफ्तर में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट दिखेंगे। संतान को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन समाधान मिलेगा। हिम्मत वाले काम में भाई-बहन का साथ मिलेगा। अचानक आने वाले खर्च की वज से थोड़ा विचलित हो सकते हैं। अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ शेयर न करें। भाग्य का साथ मिलेगा और लाभ भी होगा। मन में बड़ी बड़ी बातें चलेंगी और उलझन रहेगी। लग्नेश शनिदेव की दृष्टि चंद्रदेव पर है, इसलिए काम में गंभीरता रहेगी। पुराने विवाद में आपका पलड़ा भारी रहेगा।
शुभ रंग: काला । शुभ अंक: 11उपाय: पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं।
मीन राशिफल, शनिदेव पुराने झंझट को दूर करने में करेंगे मदद
मीन राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव उच्च होकर तीसरे घर में हैं, इसलिए किसी भी परिस्थिति से निपटने की हिम्मत आपमें बनी रहेगी। बातचीत, मीटिंग और छोटी यात्रा से काम बनेगा। भाई-बहन और पड़ोसी से अच्छा तालमेल रहेगा। भाग्य और बड़ों का साथ मिलेगा। धन और परिवार की बात सुलझेगी। साझेदार या जीवनसाथी के साथ बात करने में संयम रखें। कर्ज का बोझ कम करने पर करेंगे काम। किसी पुरानी बीमारी से भी मिल सकती है राहत। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत हैं। आपके लग्न पर शनिदेव हैं और उनकी दृष्टि चंद्रदेव पर है, इसलिए थोड़ी सुस्ती रहेगी। साथ ही पुराने झंझट का हल करने का रास्ता भी निकलेगा। साझेदारी में पैसे लगाकर कोई नया काम न करें। रात को हल्का भोजन करें।
शुभ रंग: केसरिया । शुभ अंक: 12उपाय: पीले फूल विष्णु जी को चढ़ाएं।



