Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026 : आज मेष और वृश्चिक को हिम्मत का फल मिलेगा, जबकि मिथुन, कन्या और तुला को बुध वक्री के कारण काम में अधिक सजग रहना होगा। अमृत काल 11:15 से 12:43 बजे तक है। इस दौरान किए गए काम में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों को दोस्तों से मिलेगा लाभ। कागजी कार्रवाई करने से पहले दोबार चेक करें। तुला राशि वालों के मन में रहेगी दुविधा। जीवनसाथी की सलाह से बन सकते हैं काम।
मेष राशिफल, गुस्से पर काबू रखें, साझेदार से हिसाब साफ करें
मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन ताकत देने वाला है, क्योंकि आपके स्वामी मंगलदेव का अपना दिन है। चंद्रदेव लग्न में हैं, इसलिए सुबह से शरीर में फुर्ती और मन में डटकर काम करने का जज्बा रहेगा। जो काम कई दिन से टाल रहे थे, उसे दोपहर से पहले शुरू कर दें। जीवनसाथी या साझेदार से पैसे की बात हो तो आवाज ऊंची न करें। बारहवें भाव में शनिदेव के कारण रात की नींद और खर्च पर ध्यान रखें। रात 9:06 बजे के बाद चंद्रदेव दूसरे भाव में जाएंगे और परिवार के साथ बैठना अच्छा रहेगा। वाहन की गति पर नियंत्रण रखें और बहस में न उलझें।
शुभ रंग: लाल । शुभ अंक: 9उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
वृषभ राशिफल, थकान रहेगी, भाई-बहन से मिलेगा सहारा
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन धीमी शुरुआत वाला है। रात 9:06 बजे तक चंद्रदेव बारहवें भाव में हैं, इसलिए दिन में खर्च बढ़ने या नींद पूरी न होने की परेशानी रह सकती है। अकेले रहने का मन करेगा। रात में चंद्रदेव आपके लग्न में आकर मन हल्का करेंगे। पेट और गले का ध्यान रखें। शारीरिक-मानसिक थकान से परेशान हो सकते हैं। तेल मसाले वाला खाना कम करें। छोटे-भाई बहन, पड़ोसी या दोस्त से अच्छी बात होगी। छोटी यात्रा से लाभ होगा। पैसा धीरे धीरे आएगा। ऑफिस में सीनियर्स के सामने सोच समझकर बोलें।
शुभ रंग: हल्का नीला । शुभ अंक: 6उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।
मिथुन राशिफल, कम्युनिकेशन और डॉक्यूमेंट्स में गलती का खतरा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दोस्तों और जान-पहचान वालों से मदद मिलने की उम्मीद रहेगी, क्योंकि चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में हैं। कोई रुका हुआ भुगतान या सहयोग मिल सकता है। आज कोई ईमेल भेजने, फॉर्म भरने या कॉन्ट्रेक्ट भेजने से पहले उसे दो बार देखें। कम्युनिकेशन करने या डॉक्यूमेंट्स भेजने में गलती हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई, प्रेम संबंध या शेयर में किया गया जोखिम आज उलटा पड़ सकता है। परिवार में पैसों की बात खुलकर होगी, बस तीखे शब्द न बोलें। कार्यस्थल में बॉस की अपेक्षाएं आपसे ज्यादा रहेंगी और कल के काम की चिंता आज से ही परेशान कर सकती है।
शुभ रंग: हरा । शुभ अंक: 5उपाय: गणेश जी को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं।
कर्क राशिफल, कोई परेशानी होने पर लें पिता जी की सलाह
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास भरा रहेगा। लग्न पर मंगलदेव और गुरुदेव की युति आपको डटकर बात रखने और पुराने रुके काम को आगे बढ़ाने की हिम्मत देगी। दफ्तर या कारोबार में आपकी मेहनत सराही जाएगी और आपको तारीफ मिल सकती है। माता जी से बहस नहीं करें, उनकी बात सुनकर मामले को सुलझाएं। किसी परेशानी होने पर पिता जी या किसी बुजुर्ग की सलाह लें, धीरे-धीरे काम बनेगा। रात 9:06 बजे के बाद चंद्रदेव लाभ भाव में आएंगे और दोस्त से अच्छी खबर आएगी।
शुभ रंग: क्रीम । शुभ अंक: 2उपाय: दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।
सिंह राशिफल, धर्म कर्म और बड़ों का साथ
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य और बड़ों के आशीर्वाद वाला है। नौवें भाव में चंद्रदेव होने से पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी गुरु से मुलाकात हो सकती है, जो जीवन में आगे बढ़ने में मार्ग-दर्शन कर सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग से सलाह लेने का मौका मिलेगा। शरीर में थकान का एहसास हो सकता है या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। मन में गुप्त चिंता रहेगी। देर तक एक जगह बैठे न रहें। खर्च का हिसाब बनाकर चलें। सातवें भाव में राहु के कारण साझेदार से जिद न करें। रात 9:06 बजे के बाद चंद्रदेव दसवें भाव में आएंगे, जिससे बुधवार को कामकाज में मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 1उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
कन्या राशिफल, रुका काम किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से बनेगा
कन्या राशि के जातकों के लिए आज वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके लग्नेश बुधदेव वक्री हैं और दूसरे भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ हैं, इसलिए बोली में कड़वाहट या जुबान से दिया वादा परेशानी बन सकता है। पैसों को खर्च करने में सावधानी रखें। आठवें भाव में चंद्रदेव हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गर्मी-सर्दी से जुखाम-बुखार आ सकता है। जल्दबाजी में दस्तखत न करें। साझेदार या जीवनसाथी को समझने के लिए थोड़ा समय दें। किसी बाहरी व्यक्ति से जुड़कर काम आगे बढ़ेगा और आमदनी का रास्ता खुलेगा। छठे भाव में राहु के कारण पेट और पाचन का ध्यान रखें। रात में मन शांत होगा।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 7उपाय: हरी सब्जी या हरा चारा गाय को खिलाएं।
तुला राशिफल, मन में दुविधा रहेगी, जीवनसाथी से मिलेगा सहयोग
तुला राशि के जातकों के लिए आज निर्णय लेना थोड़ा कठिन रहेगा। लग्न में सूर्यदेव, वक्री बुधदेव और अस्त शुक्रदेव साथ हैं, इसलिए मन में दो राय चलती रहेंगी। काम बार-बार दोहराना पड़ सकता है। सुबह के अहम काम निपटाने के बाद दोपहर में नया कुछ शुरू न करें। चंद्रदेव सातवें भाव में हैं, जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। आज उनकी बातों में दिमाग नहीं लगाएं, दिल की सुनें। दफ्तर में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी बात का वजन रहेगा। पांचवें भाव में राहु के कारण बच्चों को लेकर अनावश्यक भ्रम न पालें।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 8उपाय: किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाएं।
वृश्चिक राशिफल, पुराने झगड़े में आपको मिलेगी विजय
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगलवार खास है, क्योंकि आपके लग्नेश मंगलदेव का अपना दिन है। भाग्य का साथ तो मिल ही रहा है। बड़ों के आशीर्वाद से भी आपके काम बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। छठे भाव में चंद्रदेव हैं, इसलिए पुराने कर्ज, किश्त, मुकदमे या विरोधी के मामले में आपका पलड़ा भारी रहेगा। पर जीत के जोश में कड़वी भाषा का इस्तेमाल न करें। खर्च, यात्रा या इलाज में पैसा जाएगा, इसलिए बजट बनाकर चलें। रात 9:06 बजे के बाद चंद्रदेव सातवें भाव में आएंगे और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नशे से दूर रहें और जल्दबाजी में कोई वादा न करें।
शुभ रंग: गहरा लाल । शुभ अंक: 4उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
धनु राशिफल, मनोरंजन के लिए निकालेंगे समय
धनु राशि के जातकों के लिए आज मन रचनात्मक काम और बच्चों की ओर रहेगा। पांचवें भाव में चंद्रदेव हैं, जो आपको मनोरंजन के लिए टाइम निकालने के लिए प्रेरित करेंगे। आप किसी अच्छी मूवी या सीरियल को देख सकते हैं। पढ़ाई, कला, खेल या बच्चों के साथ बिताया समय सुकून देगा। प्रेम संबंध में भी नरमी आएगी। वाहन चलाने से पहले उसकी जांच कर लें। दोस्तों, नए संपर्कों या पुराने ग्राहकों से कमाई के रास्ते बनेंगे। रात के समय तब पुराने कर्ज को लेकर चिंता हो सकती है।
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 3उपाय: पीली मिठाई मंदिर में चढ़ाएं।
मकर राशिफल, घर में खुश रहेंगे, तो करियर में भी दिखेगा असर
मकर राशि के जातकों के लिए आज घर का माहौल सबसे बड़ा सहारा होगा। चौथे भाव में चंद्रदेव हैं, इसलिए माता जी का स्नेह मिलेगा। घर का खाना और परिवार के साथ बैठकर बात करना मन को शांत करेगा। भाई-बहन से संबंध थोड़े ठंडे रहेंगे। परिवार से हर तरह का सहयोग मिलने से करियर पर फोकस करने में आसानी होगी और इसका असर भी दिखेगा। दसवें भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति है। आप सहकर्मियों पर अपनी बात थोपने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, पहले फैक्ट्स को चेक जरूर करें। साझेदारी वाले काम में सिर्फ अपनी बात पर न अड़ें, दूसरों की राय का भी सम्मान करें।
शुभ रंग: भूरा । शुभ अंक: 10उपाय: काले तिल का दान करें।
कुंभ राशिफल, भाग्य का साथ पूरा नहीं मिलेगा
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन हिम्मत और संवाद का है। तीसरे भाव में चंद्रदेव होने से भाई बहन, पड़ोसी और दोस्तों से अच्छी बात होगी, छोटी यात्रा या फोन कॉल से रुका काम बनेगा। परिवार में खर्च को लेकर बहस हो सकती है। लग्न पर राहु अकेले हैं, इसलिए मन में बड़ी बातें, अनजान आकर्षण और जल्दी अमीर बनने के खयाल आएंगे। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। ऐसा लगेगा कि काम बनते-बनते हाथ से निकल रहा है। हालांकि, यदि आप अपने फैसले मजबूती से लेते हैं, तो काम बन सकता है। रात 9:06 बजे के बाद चंद्रदेव चौथे भाव में आएंगे, तब घर में शांति मिलेगी।शुभ रंग: गहरा नीला । शुभ अंक: 11उपाय: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशिफल, सुस्ती के बावजूद चलता रहेगा काम
मीन राशि के जातकों के लिए आज बातचीत में आपकी चंचलता दिखेगी। कमाई बढ़ाने और पैसों के निवेश से जुड़े मामलों पर फोकस करेंगे। चंद्रदेव दूसरे भाव में हैं, इसलिए परिवार के साथ भोजन करने से सुकून मिलेगा। जुबान की मिठास से आप घर का माहौल अच्छा बनाए रखेंगे। आपके लग्न पर शनिदेव वक्री अकेले हैं, इसलिए शरीर में आलस बना रहेगा। धीरे-धीरे करके काम निपटाएं। आप चीजों पर गहराई से विचार करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बारहवें भाव में राहुदेव की मौजूदगी आपको व्यसनों से दूर रहने का संकेत दे रही है। रात की जल्दी सोने की कोशिश करें।
शुभ रंग: केसरिया । शुभ अंक: 12उपाय: पीपल की जड़ में जल दें और दीपक जलाएं।





