Home » Uncategorized » सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही है प्रदेश सरकार: सीएम सुक्खू

सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही है प्रदेश सरकार: सीएम सुक्खू

लाइव हिमाचल/कुल्ल: बंजार विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विश्राम गृह बजौरा और कुल्लू विधान सभा क्षेत्र के पिरडी में 206 करोड़ रुपये की 25 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के उपरान्त बजौरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आय बढ़ाकर पैसा सीधे गांवों की अर्थव्यवस्था में पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के समय गाय के दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये प्रति लीटर था, जिसे बढ़ाकर अब लगभग दोगुना कर 61 रुपये किया गया है। इसी तरह भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 47 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये किया गया है। इससे किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है। किसानों-बागवानों को उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देेश्य से सरकार न केवल देश व प्रदेश के विभिन्न बाजारों तक उनकी पहुंच सुगम बना रही है बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए भी हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।
प्रदेश सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप आज कुल्लू जिला में उत्पादित सिंदूरी किस्म के 113 मीट्रिक टन अनार संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर को निर्यात किए गए।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब के खरीद मूल्य में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। अब सेब 12 रुपये के बजाय 13 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों की बड़ी जीत सुनिश्चित की है। परियोजना के निर्माण के बाद हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये का लाभ होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में किए गए विभिन्न उद्घाटनों और शिलान्यासों के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इसके उपरांत तांदी गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की और विकासात्मक कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]