Home » ताजा खबरें » मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए…

मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए…

कुल्लू: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खु ने आज कुल्लू जिला के कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206.32 करोड़ रुपये लागत की 25 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। इसमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की 65 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाएं तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र की 141.32 करोड़ रुपये की 21 विकास परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पिरड़ी में पिरड़ी-तरलोगी मार्ग पर 2,835 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 110मी लंबे पुल का भूमि पूजन किया। मोहल में 725 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33 केवी सब स्टेशन, कुल्लू में 807 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जीआईसी सब सटेशन तथा शास्त्री नगर में 2,057 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वैलनेस सेंटर का शिलान्यास भी किया। बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा में पीएमजीएसबाई-चार के तहत 888 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली धारा बरसोगी सड़क, 81 लाख रुपये की लागत से नजन नाला से नजन रोड, 681 लाख रुपये से थेला जस्ता परली मार्ग, 974 लाख रुपये से बरनगी से मस्यार मार्ग, 109 लाख रुपयेकी लागत से बरनगी-चिपनी मार्ग, 880 लाख रुपये की लागत से सिधवा गौरीगढ़ से थनिचर मार्ग का शिलान्यास किया।
इसके अतिरिक्त, 1,197 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली देउरी सुनाड़ सड़क, बीणी से खंदरागी सड़क 305 लाख रुपये, चलेहण से देवगढ़ सड़क 635 लाख रुपये, घरटगाड़ से कड़ाहील सड़क 305 लाख रुपये बठाड़ से शीलश्रृंगाड सड़क 945 लाख रुपये, बागी कोठी-चौहनी से मियागी सड़क 703 लाख रुपये, देउठा से ज्वाली सड़क 529 लाख रुपये, गुशैणी पेखड़ी सड़क से तिन्दर गांव 849 लाख रुपये, बलागाड़ से भरठीधार 384 लाख रुपये, डिंबर चहरी से गशीणी सराज सड़क 1063 लाख रुपये, टील से बछुट सड़क 430 लाख रुपये, मंढी संपर्क सड़क 363 लाख रुपये, गलवाधार से राम्भी सड़क 452 लाख रुपये और 915 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जीभी रशाला सरठी सड़क का शिलान्यास किया गया। गुशैणी में 273 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास तथा नगर पंचायत बंजार के रौ-नाला में 562 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का उद्घाटन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]