Home » Uncategorized » राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 22 से 24 अक्तूबर तक रहेंगे चम्बा प्रवास पर…

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 22 से 24 अक्तूबर तक रहेंगे चम्बा प्रवास पर…

लाइव हिमाचल/चंबा: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 23 एवं 24 अक्तूबर को जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे।
राज्यपाल के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि राज्यपाल 22 अक्तुबर को सायं 7:30 बजे डलहौज़ी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौज़ी में रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल 23 अक्तूबर को प्रातः 11:30 बजे डलहौजी हिलटॉप स्कूल में आयोजित वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दोपहर 2 बजे डलहौजी से खज्जियार होते हुए अपराहन 4 बजे चंबा पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल 24 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे चंबा चौगान में आयोजित हिमाचल एक्सपो 2026 की मेगा प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल दोपहर बाद चंबा से पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *