Home » Uncategorized » सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का होली दौरा संशोधित: युवा नेता चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में होंगे शामिल, सभी उद्घाटन-शिलान्यास रद्द

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का होली दौरा संशोधित: युवा नेता चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में होंगे शामिल, सभी उद्घाटन-शिलान्यास रद्द

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के होली दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम के तहत दोपहर साढ़े बारह बजे होली हेलिपैड पहुंचेंगे और वहां दिवंगत युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दुखद घटना के चलते मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र में प्रस्तावित सभी उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अब मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह से चंद्रमणि कुलेठी की अंत्येष्टि में शामिल होने तक ही सीमित रहेगा और श्रद्धांजलि देने के बाद वह हेलिकॉप्टर से वापस लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *