Home » Uncategorized » मुंबई: जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा, अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली हमले की जिम्मेदारी

मुंबई: जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा, अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली हमले की जिम्मेदारी

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। शुरुआती खबरों और पुलिस के अनुसार, अभिनेता इस हमले में पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है, हालांकि इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने अभिनेता पर गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस सनसनीखेज फायरिंग की घटना के कुछ देर बाद ही लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस हमले की जिम्मेदारी ले ली है। ग्रुप की ओर से गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया गया है। पोस्ट में धमकी भरे लहजे में लिखा गया है कि टाइगर श्रॉफ को पहले कॉल करके समझाया गया था, लेकिन बात समझ न आने पर उन्हें सबक सिखाया गया है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो भी उनकी बात नहीं मानेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला निशाना वही होगा। फिलहाल, मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]