Home » Uncategorized » चामुखा मंदिर के पास ब्यास नदी में लापता हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव चंबापत्तन से बरामद; दो दिन पहले नहाते समय डूबे थे रमेश शर्मा

चामुखा मंदिर के पास ब्यास नदी में लापता हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव चंबापत्तन से बरामद; दो दिन पहले नहाते समय डूबे थे रमेश शर्मा

पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत चामुखा मंदिर के समीप ब्यास नदी में डूबे 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव आखिरकार दो दिन बाद चंबापत्तन के पास से बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल स्थित डोहगी निवासी रमेश शर्मा पुत्र चिंतराम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रमेश शर्मा दो दिन पहले प्रसिद्ध चामुखा मंदिर में माथा टेकने आए थे और मंदिर में दर्शन करने से पूर्व ब्यास नदी में स्नान करने उतरे थे, जहां अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह नदी में बहकर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने तुरंत संयुक्त रूप से नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू किया था। लगातार जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान उनकी देह चंबापत्तन के पास नदी से बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लापता बुजुर्ग के शव को बरामद कर लिया है, जिसे अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]