सोलन: अर्की के विधायक संजय अवस्थी 18 अक्तूबर, 2026 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
संजय अवस्थी 18 अक्तूबर, 2026 को दिन में 02.00 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा के जखोली में आयोजित मां दुर्गा अष्टमी मेला समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं विधायक तदोपरान्त ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत जन समस्याएं भी सुनेंगे।




