Home » Uncategorized » खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना का विकास करने में सहायक : संजय अवस्थी

खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना का विकास करने में सहायक : संजय अवस्थी

लाइव हिमाचल/सोलन: अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊंचागांव (कुनिहार) में 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के लड़कों एवं लड़कियों की खेल तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। चार दिवसीय खेल तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ज़िला सोलन के 65 स्कूलों के 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के 376 छात्र एवं छात्राएं भाग ले रहे हैं।
संजय अवस्थी इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होता है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रत्येक छात्र तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की बेहतर नीतियों के परिणाम स्वरूप हिमाचल गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में देश में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इस अवसर पर छात्रों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा एक क्षणिक सुख है जिससे भविष्य अंधकार की ओर चला जाता है। उन्होंने युवाओं को अपनी असीमित ऊर्जा का उपयोग खेल व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं को अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आग्रह भी किया। संजय अवस्थी ने खेल मैदान के निर्माण के लिए 03 लाख रुपए तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य जगदीश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत मान रीता देवी, पूर्व-प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान कृष्ण चन्द, उप-निदेशक शिक्षा जिला सोलन रीता गुप्ता, प्रधानाचार्य छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार विमला वर्मा, उपमंडलीय वन अधिकारी कुनिहार राज कुमार, खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, राज्य विद्युत बोर्ड के अधीशाषी अभियंता संदीप कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]