Home » Uncategorized » जयराम ठाकुर का सराज दौरा: मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली दौरों पर उठाया सवाल, कहा— ‘पता नहीं दिल्ली में क्या सियासी खिचड़ी पक रही है…

जयराम ठाकुर का सराज दौरा: मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली दौरों पर उठाया सवाल, कहा— ‘पता नहीं दिल्ली में क्या सियासी खिचड़ी पक रही है…

लाइव हिमाचल/मंडी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। विभिन्न सामाजिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री की बार-बार होने वाली दिल्ली यात्राओं पर सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर दिल्ली में क्या सियासी खिचड़ी पक रही है। उन्होंने कहा कि जितनी मशक्कत मुख्यमंत्री अपने आलाकमान को खुश रखने में कर रहे हैं, यदि उतनी हिमाचल के हितों के लिए करते तो प्रदेश का भला होता। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे कांग्रेस आलाकमान को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं ताकि उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में होने वाली करारी हार का अंदाजा रहे।दौरे के दौरान जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा सराज मंडल थुनाग द्वारा बगस्याड़ में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। विशेष बात यह रही कि उन्होंने आपदा प्रभावित मासूम बच्ची नीतिका से इस शिविर का शुभारंभ करवाया। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम केंद्र कांढा और बगस्याड़ में आयोजित बूथ बैठकों में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अपने प्रवास के अंत में पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने गोद लिए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागाचनोगी का दौरा कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]