Home » Uncategorized » हिमाचल में उद्योग विभाग के तहत अलग ‘खान निदेशालय’ गठित, आईएएस अधिकारी संभालेंगे कमान

हिमाचल में उद्योग विभाग के तहत अलग ‘खान निदेशालय’ गठित, आईएएस अधिकारी संभालेंगे कमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उद्योग विभाग के अंतर्गत एक अलग खान (खदान) निदेशालय के गठन को मंजूरी दे दी गई है, जिसकी अधिसूचना बुधवार देर शाम जारी कर दी गई। यह निदेशालय तत्काल प्रभाव से अस्तित्व में आ गया है और उद्योग विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत कार्य करेगा। इस नए निदेशालय के सुचारू संचालन के लिए आईएएस काडर के अधिकारी के पास खान निदेशक का नया ग्रुप-ए पद सृजित किया गया है, जो विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए प्रशासनिक नियंत्रण, पर्यवेक्षण और अधीक्षण संभालेंगे। निदेशालय के कामकाज को गति देने के लिए उद्योग विभाग से संयुक्त निदेशक, सहायक नियंत्रक (वित्त और लेखा), अधीक्षक ग्रेड-एक, वरिष्ठ सहायक, तीन कनिष्ठ कार्यालय सहायक (IT) और एक चपरासी सहित मौजूदा स्वीकृत पदों को स्थानांतरित किया गया है, साथ ही चार मल्टी टास्क वर्कर आउटसोर्स आधार पर रखने की अनुमति भी दी गई है। खनन गतिविधियों के बेहतर विनियमन, प्रबंधन और इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से उठाए गए इस कदम के तहत वैधानिक नियमों में संशोधन कर खान निदेशक को आवश्यक शक्तियां प्रदान की जाएंगी।उद्योग विभाग के मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के आदेशानुसार यह प्रशासनिक बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]