Home » Uncategorized » मंडी में अधिकारियों पर बिफरीं सांसद कंगना रनौत: सुस्त कार्यप्रणाली पर लगाई क्लास, मांगी लंबित प्रोजेक्ट्स की लिस्ट

मंडी में अधिकारियों पर बिफरीं सांसद कंगना रनौत: सुस्त कार्यप्रणाली पर लगाई क्लास, मांगी लंबित प्रोजेक्ट्स की लिस्ट

लाइव हिमाचल/मंडी: मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान सांसद कंगना रनौत का कड़ा रुख देखने को मिला। अधिकारियों को सख्त लहजे में हिदायत देते हुए सांसद ने साफ किया कि प्रशासनिक बैठकें महज कागजी लीपापोती तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। पिछली बैठकों के फैसलों पर धीमी प्रगति देखकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि जब तक योजनाएं धरातल पर नहीं उतरेंगी, तब तक आम जनता को राहत नहीं मिल सकती। केंद्र से पर्याप्त बजट मिलने के बावजूद भू-अधिग्रहण, एनओसी और विभागीय अनुमतियों की आड़ में विकास कार्यों को अटकाने पर उन्होंने अधिकारियों की क्लास ली। सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं की प्रगति के हिसाब से अलग-अलग सूची तैयार कर समयबद्ध एक्शन प्लान बनाया जाए। दोटूक चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास पर पूरे देश की निगाहें हैं, इसलिए विभागों की किसी भी कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अफसरों की सीधे उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]