Home » Uncategorized » स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल का 2 से 4 अगस्त तक सोलन दौरा: वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों से संवाद और परमार जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल का 2 से 4 अगस्त तक सोलन दौरा: वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों से संवाद और परमार जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 2 से 4 अगस्त 2026 तक अपने सोलन विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. शांडिल 2 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग में वन महोत्सव के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके उपरांत स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद, 3 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे वे विकास खंड अधिकारी कंडाघाट के कार्यालय में कंडाघाट ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधानों व उप-प्रधानों के साथ संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दौरे के अंतिम दिन, 4 अगस्त को सांय 06:00 बजे डॉ. शांडिल कोठों स्थित कला केंद्र में डॉ. यशवंत सिंह परमार जयंती के अवसर पर सिरमौर कल्याण मंच द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *