Home » Uncategorized » मोदी कैबिनेट से बड़ा इस्तीफा, रवनीत सिंह बिट्टू ने छोड़ा रेल राज्यमंत्री का पद

मोदी कैबिनेट से बड़ा इस्तीफा, रवनीत सिंह बिट्टू ने छोड़ा रेल राज्यमंत्री का पद

चंडीगढ़: देश की सबसे बड़ी परीक्षा संचालन संस्था—नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA पर पिछले कुछ वक्त से NEET पेपर लीक को लेकर गंभीर आरोप लग रहे थे। लाखों युवाओं के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था की साख पर उठे सवालों के बीच अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है। भर्ती प्रणाली में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा वापस लौटाने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में NTA ने एक ऐतिहासिक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को सीधे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों का साफ कहना है कि पेपर लीक और घपलेबाज़ी में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा—कई अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक मुकदमे दर्ज करने की भी पूरी तैयारी की जा रही है।

यह बड़ी कार्रवाई NTA के पूरे प्रशासनिक और कार्यपालक ढांचे को नए सिरे से खड़ा करने का हिस्सा है। विवादों के घेरे में आने के बाद अब एजेंसी के पुनर्गठन की समयसीमा भी तय कर दी गई है। सरकार अगले एक महीने के भीतर NTA के अंदरूनी प्रबंधन और कार्यप्रणाली में आमूल-चूल बदलाव करने जा रही है, ताकि देश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जा सके। अक्सर परीक्षाओं में गड़बड़ी का मुख्य कारण आउटसोर्सिंग और सुरक्षा मानकों में ढिलाई को माना जाता है। इसी को देखते हुए सरकार ने एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया है। अब बाहरी एजेंसियों और निजी वेंडरों के चयन के लिए नए और बेहद सख्त नियम बनाए जा रहे हैं। NTA के इस संपूर्ण पुनर्गठन का अंतिम लक्ष्य एक ऐसा लीक-प्रूफ सुरक्षा तंत्र खड़ा करना है, जिसे कोई भेद न सके। तकनीक और कड़े मानव संसाधन पहरे के ज़रिए एक मजबूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इस कार्रवाई से साफ संदेश दे दिया है कि देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली धोखाधड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पंजाब की राजनीति और केंद्र सरकार से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। अगस्त 2024 में राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल जून 2026 तक था, लेकिन अब इस अचानक हुए घटनाक्रम के बाद कयासों का बाज़ार गर्म है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी अब उन्हें पंजाब की सक्रिय राजनीति में एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रही है। चर्चा है कि रवनीत सिंह बिट्टू आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रमुख चेहरा बन सकते हैं और खुद भी किसी मुख्य सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। लंबे समय से उन्हें केंद्रीय मंत्री पद से हटाकर पंजाब भेजे जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू मार्च 2024 में बीजेपी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल थे और लुधियाना व आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी पंजाब में जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने और नई ऊर्जा फूंकने के लिए बिट्टू को आगे कर रही है, ताकि आगामी चुनावों से पहले राज्य में पार्टी का जनाधार बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *