Home » Uncategorized » सोलन एनसीसी कैंप में कैडेट्स ने सीखे हाईटेक गुर: नौणी यूनिवर्सिटी में सीख रहे ड्रोन टेक्नोलॉजी और नो-फ्लाई जोन के नियम

सोलन एनसीसी कैंप में कैडेट्स ने सीखे हाईटेक गुर: नौणी यूनिवर्सिटी में सीख रहे ड्रोन टेक्नोलॉजी और नो-फ्लाई जोन के नियम

लाइव हिमाचल/सोलन : फर्स्ट एचपी (ब्वॉयज) बटालियन सोलन की ओर से डॉ यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी परिसर में 5 जुलाई से चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स के सर्वागींण विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसमें प्रदेश के 511 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

एनसीसी कैडेट्स को दी ड्रोन की जानकारी
शिविर के पांचवे दिन नौणी यूनिवर्सिटी के विस्तार शिक्षा निदेशालय के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ अजय शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को ड्रोन के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी। डॉ शर्मा ने एग्रीकल्चर ड्रोन और जनरल ड्रोन में क्या अंतर है। इसके बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि ड्रोन के लिए ग्रीन जोन, यलो जोन और रेड जोन क्या होते हैं। कहां- कहां ड्रोन उड़ाना निषेध है। उन्होंने वीवीआईपी के आगमन के लिए बनाए जाने वाले टेंपररी रेड जोन की भी जानकारी दी।
इस मौके पर कर्नल एएस सिद्धू, एसएम अनिल कुमार, ट्रैनिंग जेसीओ अतीक रहमान, नौणी यूनिवर्सिटी के एएनओ डॉ सुभाष शर्मा, एएनओ कमलेश, अरूण, दुष्यंत समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *