अर्की/पंजल : स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजल में विद्यालय प्रबन्धन समिति सीएमसी के गठन हेतु एक आम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक पाठशाला के प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दो वर्षों (वर्ष 2026-27 तथा वर्ष 2027-2028) के लिए नई कार्यकारी समिति का चुनाव करना था। आम सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों की सर्वसम्मति से नई समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार पवन कुमार को समिति का नया अध्यक्ष और सन्त राम धीमान को उपाध्यक्ष चुना गया। चुने गए सदस्यों की सूची में अध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष सन्त राम धीमान व कार्यकारिणी सदस्य में लता देवी, सुमन, सुरेश कुमार, सीमा देवी, मैहर चन्द, विद्या, पवन ठाकुर, नरेश कुमार, रीना, रीता देवी, राजकुमारी तथा निर्मला और मनोनीत पंचायत सदस्य राजेश महाजन तथा शिक्षाविद चेत राम एवं अध्यापक सदस्य कृष्ण लाल, नंद लाल तथा राम पाल। इस बैठक के समापन पर प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई प्रबन्धन समिति विद्यालय के विकास, बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देगी। इस मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीणों ने भी नई टीम को शुभकामनाएं दीं।





