Home » Uncategorized » कसौली-डगशाई छावनी परिषद को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, सुमन सौरभ ने संभाली कमान…

कसौली-डगशाई छावनी परिषद को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, सुमन सौरभ ने संभाली कमान…

लाइव हिमाचल/कसौली: कसौली एवं डगशाई छावनी परिषद में प्रशासनिक नेतृत्व परिवर्तन के तहत नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमन सौरभ ने अपना कार्यभार संभाल लिया है, जबकि निवर्तमान सीईओ हिमांशु सामंत यहां से कार्यमुक्त हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी तबादला आदेशों के अनुसार सुमन सौरभ इससे पूर्व खड़की छावनी परिषद में ज्वाइंट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। अब उन्होंने कसौली एवं डगशाई छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।
वहीं, हिमांशु सामंत का तबादला क्लेमेंट टाउन एवं लैंडौर छावनी परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर किया गया है, जहां वे शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
कसौली एवं डगशाई छावनी परिषद क्षेत्र पर्यटन, सैन्य और प्रशासनिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। ऐसे में नए प्रशासनिक नेतृत्व से विकास कार्यों, जनसुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा आधारभूत ढांचे से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों को विश्वास है कि नए नेतृत्व में छावनी परिषद जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]