सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 11 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने सनवारा टोल प्लाजा के पास एक 29 वर्षीय युवक को दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान शुभम शर्मा, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गाँव जदारी (कंडाघाट, सोलन) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना धर्मपुर में एनडीपीएस (ND&PS) अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज, 12 जून को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुराना आपराधिक इतिहास रहा है; वह पहले भी थाना धर्मपुर में चिट्टा तस्करी और थाना परवाणू में चोरी के मामले में नामजद है। फिलहाल पुलिस इस काले कारोबार के मुख्य नेटवर्क और बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।





