Home » Uncategorized » सोलन में राधास्वामी सत्संग व्यास समागम आज से शुरू: भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर…

सोलन में राधास्वामी सत्संग व्यास समागम आज से शुरू: भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर…

लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन में आज से दो दिवसीय विशाल धार्मिक समागम की शुरुआत हो चुकी है। 13 से 14 जून तक चलने वाले इस राधास्वामी सत्संग व्यास समागम में बाबा जी के प्रवचनों को सुनने के लिए लाखों की संख्या में संगत लगातार पहुँच रही है। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ को देखते हुए सोलन पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सोलन के नेतृत्व में एक विशेष रणनीति तैयार की गई है। पूरे समागम क्षेत्र में सुरक्षा का सख्त पहरा है, जहाँ 134 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इन जवानों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख यातायात मार्गों, पार्किंग स्थलों और सत्संग स्थल के इर्द-गिर्द तैनात किया गया है ताकि भीड़-प्रबंधन और ट्रैफिक कंट्रोल में कोई कमी न आए। पुलिस विभाग ने श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। प्रशासन ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत तैनात पुलिसकर्मी या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 01792-223836 पर सूचना देने का आग्रह किया है, ताकि यह पावन समागम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *