Home » Uncategorized » कुल्लू में शराब माफिया पर आबकारी विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक, 45 पेटियां जब्त…

कुल्लू में शराब माफिया पर आबकारी विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक, 45 पेटियां जब्त…

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ राज्य कर एवं आबकारी विभाग कुल्लू ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत टीम ने तलोगी और रामशिला क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल 45 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पहली सफलता तलोगी के पास मिली, जहाँ एक कार की तलाशी लेने पर 23 पेटी शराब बरामद हुई। वहीं, रामशिला में एक टिन शेड पर दी गई दबिश के दौरान 22 पेटी शराब जब्त की गई। कुल बरामदगी में 30 पेटी देशी, 3 पेटी अंग्रेजी शराब और 12 पेटी बीयर शामिल है। विभाग ने पूरी खेप को कब्जे में लेकर दोनों मामलों में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा-39 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई पर जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, मनोज डोगरा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि “नशे के इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए विभाग का यह विशेष अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *