Home » Uncategorized » भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने की नेक दिल लोगों की तारीफ; कहा- ‘जो दुकानों के बाहर मटका रख रहे हैं, उनकी सराहना करता हूँ…

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने की नेक दिल लोगों की तारीफ; कहा- ‘जो दुकानों के बाहर मटका रख रहे हैं, उनकी सराहना करता हूँ…

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है और पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। भीषण गर्मी और जानलेवा लू के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खास अपील की है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सभी से सावधान रहने, खुद को हाइड्रेटेड रखने और बाहर निकलते समय पानी साथ रखने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, उन्होंने समाज की संवेदनशीलता की तारीफ करते हुए उन लोगों को सराहा जो इस तपती धूप में अपनी दुकानों और घरों के बाहर प्यासे लोगों के लिए मटके में पानी रख रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी आज तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने ‘हीट वेव’ का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस चिलचिलाती धूप के बीच एक बड़ी राहत की खबर भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 28 मई से मौसम करवट लेने वाला है। कल दोपहर और शाम को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और गरज-चमक के साथ प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 29 मई को तापमान में भारी गिरावट आएगी और यह सीधे 36 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मई के आखिरी दिनों, यानी 30 और 31 मई को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे उत्तर और मध्य भारत के लोगों को इस भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *