Home » Uncategorized » रिटायरमेंट से 4 दिन पहले ‘नवाज़िश’: हिमाचल सरकार ने संजय गुप्ता को बनाया रेगुलर चीफ सेक्रेटरी, क्या एक्सटेंशन की है तैयारी?

रिटायरमेंट से 4 दिन पहले ‘नवाज़िश’: हिमाचल सरकार ने संजय गुप्ता को बनाया रेगुलर चीफ सेक्रेटरी, क्या एक्सटेंशन की है तैयारी?

लाइव हिमाचल शिमला: हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर! प्रदेश की सुक्खू सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता को अब नियमित मुख्य सचिव यानी रेगुलर चीफ सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त कर दिया है। कार्मिक विभाग ने आज इसके आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस सरकार ने 1988 बैच के सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को यह बड़ा तोहफा उनकी रिटायरमेंट से ठीक चार दिन पहले दिया है, क्योंकि वे इसी महीने की 31 तारीख को रिटायर होने जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है—2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमरजीत सिंह, जो फिलहाल सहकारिता विभाग के सचिव हैं, उन्हें अब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और हाउसिंग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। इस डबल ब्यूरोक्रेटिक मूवमेंट के बाद अब हिमाचल की प्रशासनिक चर्चाएं बेहद तेज़ हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *