Home » Uncategorized » कंगना रनौत के गृहक्षेत्र में बवाल: जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला…

कंगना रनौत के गृहक्षेत्र में बवाल: जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला…

लाइव हिमाचल/मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी में पंचायती राज चुनाव के मतदान से ठीक 24 घंटे पहले एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के गृह वार्ड ‘भांबला’ में चुनावी माहौल उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर रविवार देर शाम जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना खुडला के पास की है, जहां चुनाव प्रचार से लौटते वक्त, गाड़ी से उतरीं अभिलाषा ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक चाकू और पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हिंसक वारदात में अभिलाषा ठाकुर के सिर और बाजू में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पत्थरों की बौछार से उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल प्रत्याशी को तुरंत बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। मतदान से ठीक पहले हुई इस वारदात ने पूरे इलाके की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, और एसपी विनोद कुमार के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनन जांच तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *