Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं. ये वीडियो देख एक्ट्रेस के फैंस हैरान हैं. इस बदले हुए हुलिये में उन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए हैं, वो पूछ रहे हैं कि क्या कंगना ने शादी कर ली है. ये कब हुआ और कैसे, किसी को पता क्यों नहीं चला? कंगना कबसे सीक्रेटली कुछ करने लगीं. अब अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं- तो थम जाइए. क्योंकि कंगना ने शादी नहीं की है. हम आपको बताते हैं कि इस वायरल हो रहे वीडियो का सच क्या है। दरअसल, कंगना का हाल ही में एक वीडियो सामने आया जहां वो गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां और माथे पर बिंदी लगाए नजर आईं. वैसे तो एक्ट्रेस सिंम्पल सा पिंक सूट पहना था और बालों को सादगी से ब्रेड्स स्टाइल पोनी में बांधा हुआ था. लेकिन काला चश्मा लगाए वो स्वैग से अपनी कार में जा बैठीं. कंगना का लुक शादीशुदा महिला जैसा लगा लेकिन उन्होंने कोई सीक्रेट शादी नहीं की है. ये लुक उनकी आने वाली फिल्म तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग का बताया जा रहा है. पर कंगना का ये वीडियो सामने क्या आया, ऐसे वायरल हुआ जैसे जंगल में आग लगी हो. वीडियो के कमेंट सेक्शन में हर कोई हैरानी जताने लगा. यूजर्स सवाल करते नजर आए कि मंगलसूत्र!!! क्या कंगना ने शादी कर ली. वहीं कुछ ने ये भी कहा कि- जरूर शूटिंग का होगा. हालांकि कुछ सपोर्टर्स तो इतना दूर निकल गए कि कहने लगे- तो क्या हुआ, अगर उन्होंने सीक्रेट मैरिज कर ली. उनकी लाइफ है, कंगना का जो मन वो करे।





