नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर अचानक एक ऐसा नाम छाया है जिसने देश की बड़ी-बड़ी पॉलिटिकल पार्टियों की नींद उड़ा दी है—‘कॉकरोच जनता पार्टी’! सिर्फ 3 दिन में लाखों नहीं, बल्कि करीब 62 लाख (6.2 Million) फॉलोअर्स जुटा लेना कोई मामूली बात नहीं है। इंस्टाग्राम पर इनके वीडियो 50 लाख से लेकर 1 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये पेज इतनी तेजी से वायरल कैसे हुआ? क्या यह सब असली लोग हैं या इसके पीछे कोई खेल है? चलिए, इसे आसान भाषा में समझते हैं। सबसे पहले समझते हैं इंस्टाग्राम का गेम। आज का पूरा सिस्टम एल्गोरिद्म पर चलता है। अगर किसी कंटेंट पर शुरुआत में ही तगड़े लाइक, कमेंट और शेयर आ जाएं, तो इंस्टाग्राम उसे और ज्यादा पुश करता है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने इसी नब्ज को पकड़ा। इनके वीडियो छोटे, तेज और सीधे दिल पर लगने वाले हैं। इनमें आज के युवाओं का गुस्सा भी है, सिस्टम के खिलाफ फ्रस्ट्रेशन भी है और गजब का मजाक भी। भारी-भरकम बातों को छोड़कर इन्होंने ‘Gen Z’ की भाषा में सिंपल मीम्स और सर्कास्टिक वीडियो बनाए, जिसने सीधा असर दिखाया। लेकिन ठहरिए! आपको बता दें कि यह कोई असली पॉलिटिकल पार्टी नहीं है। यह एक अनोखा कॉन्सेप्ट और मुहिम है, जिसे अभिजीत नाम के एक युवक ने शुरू किया है। दरअसल, हाल ही में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने एक जिरह के दौरान युवाओं को कथित तौर पर ‘कॉकरोच’ कह दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने स्टेटमेंट भी जारी किया, लेकिन इस रिमार्क के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर रील्स की बाढ़ आ गई और जन्म हुआ इस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का। यहाँ तक कि एआई (AI) के जरिए एक वेबसाइट भी बना दी गई, जहाँ लोग धड़ाधड़ इसकी मेंबरशिप ले रहे हैं। अब बात करते हैं कि सिर्फ 3 दिन में 5.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स कैसे आ गए? जब कोई कंटेंट चेन रिएक्शन की तरह फैलता है, तो पूरा पेज ग्रो करता है। अगर 10 में से 4-5 वीडियो भी एक-एक करोड़ की रीच पा लें, तो इतने फॉलोअर्स आना मुमकिन है। ऊपर से बड़े-बड़े मीम पेजेस और X (ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स से मिली ‘क्रॉस प्लेटफॉर्म वायरैलिटी’ ने आग में घी का काम किया। तो क्या ये फॉलोअर्स असली हैं या फेक (बॉट) हैं? देखिए, अभी तक कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है कि फॉलोअर्स खरीदे गए हों, क्योंकि फेक फॉलोअर्स पर इतने करोड़ व्यूज और एंगेजमेंट नहीं आती। इसकी असली वजह है—सही टाइमिंग और सही टॉपिक। देश का युवा जिस बेरोजगारी और फ्रस्ट्रेशन से गुजर रहा है, उन्हें इस पेज में अपनी आवाज दिखाई दी। हालांकि, चर्चा तो यह भी है कि ये पेज बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ देगा, लेकिन सच यही है कि ऑनलाइन हवा और ग्राउंड रियलिटी में जमीन-आसमान का फर्क होता है। सोशल मीडिया पर वायरल होना तो आसान है, पर इस रफ्तार को बनाए रखना सबसे मुश्किल काम है।





