Home » Uncategorized » नगर निगम सोलन चुनाव 2026: सभी 17 वार्डों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित…

नगर निगम सोलन चुनाव 2026: सभी 17 वार्डों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित…

Oplus_131072

सोलन: नगर निगम सोलन के लिए निर्वाचन-2026 में वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 17 के लिए उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने दी।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट वार्ड से कुल 02 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अर्चना ठाकुर, निवासी मकान नम्बर 15, ठाकुर निवास, वार्ड नम्बर-1, देहूंघाट, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा नीलम, निवासी उदय विहार, देहूंघाट, वार्ड नम्बर-1, डा. सपरून सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड से रमेश चन्द, निवासी राजमहल, बाई पास रोड, वार्ड नम्बर-2, सपरुन, सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह उगता हुआ सूरज), सुनील कुमार साहनी, निवासी मकान नम्बर 37/2, सदित मंजिल, नियर सेंट्रल स्टेट लाईब्रेरी, द मॉल सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सुषमा शर्मा, निवासी रामबरी कोठी, नियर आई.टी.आई., वार्ड नम्बर-2, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड से गौरव, निवासी वार्ड नम्बर-3, 16/02, द मॉल रोड सोलन, तहसील व ज़िला सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह उगता हुआ सूरज), दीपिन बख्शी, निवासी साईं सदन, नियर सेंट्रल पब्लिक स्कूल, द मॉल सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार) तथा सरदार सिंह, निवासी न्यू कथेड़, शारदा फार्म, चम्बाघाट, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) के उम्मीदवार हैं। डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड से राकेश कुमार, निवासी नज़दीक शिव मंदिर ब्रुरी, डा. ब्रुरी, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह उगाता हुआ सूरज), रोहित भारद्वाज, निवासी गांव पड़ग, डा. ब्रुरी, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा संगीता ठाकुर, निवासी मकान नम्बर 8/1, वार्ड नम्बर-4, अमर भवन, चम्बाघाट, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लोअर बाज़ार वार्ड से गीताजंलि शर्मा, निवासी नारंग हाउस, गेट नम्बर-1ए, अपोजिट गुप्ता हाउस, जौणाजी रोड, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा प्रियंका, निवासी लोअर बाज़ार, वार्ड नम्बर-5, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 जवाहर पार्क वार्ड से रेखा साहनी, निवासी बिमला साहनी, साहनी काम्प्लेक्स, चौथी मंजिल, वार्ड नम्बर-6, सर्कुलर रोड, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा सत्या वर्मा, निवासी मकान नम्बर 5, बिन्दल कॉलोनी, वार्ड नम्बर-6, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ठोडो ग्राउंड वार्ड से अशोक ठाकुर, निवासी शांति निवास, 236/7, आदर्श नगर, वार्ड नम्बर-7, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), पूजा, निवासी बड़ा धोबीघाट, वार्ड नम्बर-7, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), मनोज कुमार, निवासी मकान नम्बर 219, आदर्श नगर, धोबीघाट रोड, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह उगता हुआ सूरज), मुकेश वर्मा, निवासी राजगढ़ रोड नजदीक हरि मंदिर, वार्ड नम्बर-7, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार), रविंदर कंवर पाल, निवासी शुभम भवन, धोबी घाट, वार्ड नम्बर-7, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह ताला और चाबी) तथा राम पाल, निवासी नजदीक पुंज विल्ला स्कूल, मकान नम्बर 145/7, धोबीघाट, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कुर्सी) हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 शिल्ली रोड वार्ड से पूनम, निवासी ग्रोवर बेंगल, चौक बाज़ार, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सुरेन्द्र कुमार, निवासी नजदीक शूलिनी माता मंदिर, जौणाजी रोड, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) के उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड से मीनाक्षी शर्मा, निवासी उर्मिला निवास, पैलेस रोड, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सलिता शर्मा, निवासी मकान नम्बर 314, वार्ड नम्बर-9, शर्मा निवास, शिल्ली रोड, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। डॉ. पूनम बसंल ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड से अंकुश सूद, निवासी सेट नम्बर-12, टाइप-3, सरकारी कॉलोनी, टैंक रोड, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा वीरेन्द्र, निवासी नव कुंज, नज़दीक डाईट, वार्ड नम्बर-10, कोटलानाला, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड से सरिता, निवासी गांव पाजो, वार्ड नम्बर-11, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा हेमा शर्मा, निवासी गांव डमरोग, डा. गलानग, तहसील एवं ज़िला सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड वार्ड से ईश्वर दत्ता, निवासी मकान नम्बर 121, ईश्वर निवास सनी साईड, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), उषा शर्मा, निवासी ब्रहम निवास, रेडक्रॉस रोड, सोलन आज़ाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह उगता हुआ सूरज) तथा प्रियंका अग्रवाल, निवासी होटल अमर, वार्ड नम्बर-12, सैनिक रेस्ट हाउस के पास, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड से नरेन्द्र कुमार, निवासी मकान नम्बर 121, कलीन, वार्ड नम्बर-13, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा मीरा आनन्द, निवासी आनंद निवास, मकान नम्बर 140, वार्ड नम्बर-13, कलीन, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड वार्ड से मीना, निवासी मकान नम्बर 116/13, हिमानी कॉटेज, फेस-1, सपरुन, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा सुलक्षणा, निवासी मकान नम्बर 101, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फेस-1, सपरुन, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटराड वार्ड से अभिषेक, निवासी गांव पाजो, जगत भवन, डा. कोटलानाला, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा विनय, निवासी भगनाल निवास, कोटलानाला, वार्ड नम्बर-15, राजगढ़ रोड़, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) के उम्मीदवार हैं। डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौन आंजी वार्ड से अनीता कुमारी, निवासी नज़दीक शिव मंदिर, रबौण, सपरुन, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सीमा, निवासी गांव रबौण, डा. सपरुन, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ वार्ड से अरुणा, निवासी नियर एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप, न्यू कथेड़, सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा तरुणा शर्मा, निवासी शर्मा निवास, नियर पॉवर हाउस, डा. चम्बाघाट, सोलन, भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *